चैनल ने किया खुलासा, पाक कलाकार फवाद खान सहित अन्य पाकिस्तानी कलाकारों के पास है काला धन

चैनल ने ये दावा किया है कि उनके द्वारा किये गए इस स्टिंग ओपरेशन के बाद कई पाकिस्तानी कलाकार बेनकाब हो गये हैं

Published date india.com Updated: November 16, 2016 7:37 PM IST
news channel exposed Fawad Khan, Rahat Fateh Ali Khan's BLACK MONEY SCAM | चैनल ने किया खुलासा पाक कलाकार फवाद खान सहित अन्य के पास है काला धन
Fawad Khan

अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने के बड़े फैसले के बाद सभी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे हैं। कुछ इसे काले धन पर रोक लगाने का सबसे अहम् फैसला मानते हैं। तो कुछ इसे सोच समझ कर ना लिया गया फैसला मानते हैं। वैसे सरकार ने अपने इस फैसले को काले धन पर रोक लगाने का बेहतरीन तरीका बताया गया है।

भारत में सरकार का पूरा ध्यान काले धन पर रोक लगाना है। वहीं दूसरी तरफ एक न्यूज़ चैनल ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए ये खुलासा किया है कि भारत में काम करने कई पाकिस्तानी फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री व गायक यहाँ कमाए गए पैसे को काले धन में बदलकर ऐश कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: shocking!! सैफ की ये बुरी आदत अपने बच्चे में नहीं देखना चाहती हैं करीना कपूर

चैनल ने ये खुलासा करते हुए कहा कि भारत में काम करने वाले कई पाकिस्तानी कलाकार अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा काले धन के तौर पर विदेश भेजते हैं। चैनल ने ये दावा किया है कि उनके द्वारा किये गए इस स्टिंग ओपरेशन के बाद कई पाकिस्तानी कलाकार बेनकाब हो गये हैं।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘ऑपरेशन नमक हराम’ में कई पाकिस्तानी कलाकारों के नाम उजागर हुए हैं। इसमें सबसे मसहूर अभिनेता फवाद खान का भी शामिल हैं। फवाद के साथ ही साथ राहत फ़तेह अली खान,, शफकत अमानत अली, मवारा होकेन और इमरान अब्बास भी शामिल हैं। चैनल ने ये दावा किया है कि पाकिस्तानी एजेंट और ख़ुफ़िया कैमरे पर अपनी फ़ीस मांगते हुए कैद हुए हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.