
एक्टर्स : अनुष्का शर्मा, नील भुपलम, दर्शन कुमार
डायरेक्टर : नवदीप सिंह
रेटिंग : * * * *
बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बहुत ही कम बनती हैं जो आपको थिएटरों में अपनी सीट पर चिपक कर बैठने पर मजबूर कर दें। शायद एक लम्बा अरसा हो चुका होगा जब बॉलीवुड फैन ने ऐसी किसी फिल्म को देखा होगा। लेकिन टीम ‘NH10’ का बहुत बहुत शुक्रिया जिन्होंने इस इंतज़ार को ख़त्म करवाया और हमें दी एक ऐसी फिल्म जिसे देखते वक़्त आप ना केवल पूरे समय अपनी सीट से चिपके रहेंगे बल्कि इंटरवल में भी आपका मन नहीं लगेगा। बस आप ये सोचते अपनी सीट पर बैठे रहेंगे की आखिर इंटरवल कब ख़त्म होगा और फिल्म वापस कब शुरू होगी।
फिल्म की कहानी है मीरा (अनुष्का शर्मा) और अर्जुन (नील भुपलम) की। दोनों शादीशुदा कपल है और दिल्ली में रहते हैं। एक दिन देर रात अनुष्का काम के चलते अपने ऑफिस जा रहीं होती हैं तभी उन पर कुछ लोग हमला कर देते हैं। उस हादसे का अनुष्का के मन पर बहुत गहरा असर पड़ता है और उनका मूड ठीक करने के लिए नील गुडगाँव में हॉलिडे का प्लान बनाते हैं। दोनों अपनी गाडी से गुडगाँव के लिए रवाना तो ख़ुशी ख़ुशी होते हैं लेकिन उन्हें ये बिलकुल अंदाज़ा नहीं होता की उनका ये ट्रिप एक डरावना सपना बन जायेगा। नेशनल हाईवे 10 पर अनुष्का और नील ऑनर किलिंग का एक मामला अपनी आखों से देख लेते हैं बस उसी के बाद उस कत्ल के जुड़े सतबीर (दर्शन कुमार) जिन्होंने फिल्म ‘मैरी कॉम’ में प्रियंका चोपड़ा के पति का किरदार निभाया था, वो और उनके लोग इन दोनों के जान के पीछे भी पड जातें हैं। पूरी फिल्म में अनुष्का अपने और अपने पति की जान बचाने की कोशिश में जुटी रहतीं हैं। दोनों गुडगाँव के जंगलों में रात भर अपनी जान बचाते घूमते रहते हैं। फिल्म की पूरी कहानी बस एक रात की हैं लेकिन इसमें अनुष्का ने मानो अपनी पूरी ज़िन्दगी जी हो।
अनुष्का शर्मा की एक्टिंग बहुत की दमदार है। एक वोर्किंग वुमेन और एक पत्नी के किरदार में बहुत अच्छे से फिट हुई हैं। वो फिल्म में एक हिम्मती और बहादुर लड़की का किरदार निभाती हैं और समाज को ये मेसेज देती हैं की औरत की मजबूरी को उनकी कमजोरी ना समझें। नील भुपलम ने अनुष्का शर्मा के रोल को पूरा सपोर्ट किया है। उनकी एक्टिंग आपको बीच बीच में राजकुमार राव या रणदीप हुड्डा की याद दिलाती है।
फिल्म में संगीत स्क्रिप्ट के हिसाब से ठीक है। फिल्म में हिंसा के दृश्य हैं जिसके वजह से फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट दिया गया है। ये फिल्म यक़ीनन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल ज़रूर दिखाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.