निया शर्मा के लिए सिर दर्द बनी बिना फिटिंग की ये ड्रेस, एडजस्ट करते-करते हुआ बुरा हाल

अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से निया हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है.

Written by: Pooja Batra
Updated: April 26, 2018, 12:40 PM IST

एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से निया हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है. हाल ही में उनकी बोल्ड वेब सिरीज ‘टि्वस्टेड’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ. सफेद हाई कट स्लिट गाउन में वे बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं.  लेकिन ये ड्रेस शायद कम्फर्टेबल नहीं थी इसलिए इवेंट में निया पूरा टाइम  ड्रेस को एडजस्ट करती दिखाई दीं. वो काफी नर्वस भी नजर आ रही थीं. निया ने खुद इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि मैं परफेक्ट दिखना चाहती थी लेकिन ये ड्रेस मेरे लिए सिर दर्द बन गई.

nia-sharma3

nia-sharma6

निया कहती हैं, ‘कई बार ट्रायल के बावजूद इस ड्रेस में कुछ गड़बड़ी रह गई थी. लेकिन मुझे शाहिद का स्टाइल बहुत पसंद है.’ सिरीज की बात करें तो निया ने इसमें काफी बोल्ड सीन दिए हैं. यह टि्वस्टेड का दूसरा सीजन है. निया शर्मा हाल ही में टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आई थीं. टीवी पर निया की पहचान एक संस्कारी बहू के रूप में रही है. वे अक्सर ही अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करतीं रहतीं हैं. बता दें, वेब सीरीज के बाद अब निया विक्रम भट्‌ट जल्द ही एक थ्रिलर फिल्म लीड रोल प्‍ले करेंगी. न‍िया और व‍िक्रम पहली बार किसी फुल लेंथ फीचर फिल्म में साथ काम करेंगे. जानकारी के मुताबिक यह फिल्म विक्रम की अब तक की सभी फिल्मों से अलग होगी

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.