
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Priyanka Chopra Shares Romantic Moment With Nick: प्रियंका चोपड़ा आज के दौर की ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, लेकिन वो आज भी अपनी भारतीय चीजों और सांस्कृतिक चीजों से जुड़ी हुई है. एक्ट्रेस आए दिन हर त्योहार का लुफ्त उठाती हैं और इससे जुड़ी तस्वीरें भी शेयर करती हैं. चोपड़ा अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में रहती हैं और हर त्योहार को पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाती हैं. पहले भी प्रियंका ने बताया है कि निक ने हिंदू त्योहारों और रीति-रिवाजों को अपना लिया है. अब, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के चौथे सीज़न के पहले एपिसोड में प्रियंका ने अपने पति निक के पसंदीदा हिंदू त्योहार का खुलासा किया है.
एपिसोड में प्रियंका ने बताया कि उनकी सास डेनिस जोनास हर करवा चौथ पर उनके लिए सरगी भेजती हैं और उन्होंने शेयर किया, “मेरी सास सरगी भेजती है हर करवा चौथ. ये उनका फेवरेट हॉलीडे है. हमने इतनी अजीब अजीब जगहों पर चांद को ढूंढने की कोशिश की है. एक बार वो स्टेडियम पर और शो हो रहा है. चांद मिले हाय ना, बादल और बारिश आने वाली थी. 60-70 हजार और वो शो क्या जा रहे हैं. 10 बज गए, 11 बज गए, दिख ही नहीं रहा. वो अपने प्लेन में बादलों के ऊपर लेके गए और चांद देख के व्रत तोड़ दिया.
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ करवा चौथ 2025 के जश्न की तस्वीरें साझा कीं और उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सरप्राइज!! पापा वापस आ गए! व्यस्त टूर के बीच, जब वो घर वापस आते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वो हर साल मेरे साथ करवा चौथ मनाएं, जब मेरी सास मुझे एक दिन पहले सरगी भेजती हैं और मेरी माँ मेरा व्रत तोड़ने के लिए @bungalowny से विकास खन्ना द्वारा बनाया गया स्वादिष्ट खाना लाती हैं… यही तो मेरे सपने थे. मेरे सच्चे चांद बनने के लिए धन्यवाद, हमेशा और सदा के लिए प्यार’.
प्रियंका नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीज़न में अतिथि के रूप में नज़र आएंगी. नए सीज़न में कपिल एक राजा के रूप में वापसी करेंगे. कृष्णा अभिषेक लार्गेमाता के रूप में अपनी खास हास्य शैली का प्रदर्शन करेंगे, किकू शारदा मोटापा के रूप में अपने खास अंदाज़ में हास्य प्रस्तुत करेंगे और सुनील ग्रोवर डायमंड राजा के रूप में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे. कपिल नेटफ्लिक्स के एक शो में फ्लर्टिंग को लेकर मजाक करते नजर आएंगे और कहते हैं, “इधर सबटाइटल्स आता है… वहीं प्रियंका ने इसका जवाब देते हुए कहा ‘निक को आदत है… उसको पता है सब मुझसे फ़्लर्ट करते हैं, लेकिन मैं घर तो वही जाती हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.