Nidhi Agarwal 40 Second Crowd Misbehaviour Viral Video
'गिद्ध की तरह झपट पड़े', निधि अग्रवाल के साथ पुरुषों ने कैसे की बदसलूकी, 40 सेकंड में देखे भीड़ का गंदा सच
Nidhi Agarwal Viral Video: एक्ट्रेस निधि अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस के साथ पुरुषों की बदसलूकी देखकर आप भी कहेंगे-कुछ तो शर्म करो यार! आइए इस 40 सेकेंड के वीडियो से समझते हैं पूरा माजरा क्या है?
Nidhi Agarwal 40 second crowd misbehavior viral video
Nidhi Agarwal Viral Video: हैदराबाद में 17 दिसंबर की वो रात. खूबसूरत एक्ट्रेस और बेकाबू भीड़, का एक वीडियो जबसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तबसे लोग यही सवाल कर रहे हैं कि इतने एग्रेसिव फैंस होने का क्या मतलब है. दरअसल, अभिनेत्री निधि अग्रवाल और प्रभास की अपकमिंग फिल्म राजा साब का म्यूज़िक लॉन्च का इवेंट था. जिसमें एक्ट्रेस भी शामिल हुई थीं. जैसे ही वो इवेंट से बाहर निकली पुरुषों की भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और फोटो क्लिक करने के चक्कर में धक्का-मुक्की करने लगे. जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोग पुरुषों के इस बिहेवियर पर सवाल उठाने लगे. उनका कहना है कि महिलाओं के साथ ऐसी बदसलूकी नहीं होनी चाहिए.
इस वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि निधि अग्रवाल इवेंट से स्माइल करते हुए बाहर आ रही हैं. उन्होंने देखा वहां पुरुषों की भीड़ जमा है. वो मुस्कुराती हुईं सबको हाय! करती हैं और आगे बढ़ती हैं तभी भीड़ बेकाबू हो जाती है. सबके हाथ में मोबाइल फोन होते हैं. फोटो क्लिक करने और करवाने के चक्कर में ये भीड़ एग्रेसिव हो जाती है और एक्ट्रेस इनके बनाए घेरे में फंस जाती हैं. ऐसे में कुछ लोग इनसे धक्का-मुक्की भी करने लगते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस किस कदर परेशान हो रही हैं. कई लोग तो उन्हें कार तक अपने हाथ से पुश कर रहे हैं. जैसे-तैसे एक्ट्रेस अपनी गाड़ी में बैठती हैं और उन्हें ‘व्हाट द हेल’ कहते देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें-
लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो में लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. उनका कहना है कि किसी भी महिला के साथ इस तरह की बदसलूकी नहीं होनी चाहिए. इस घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए. हर किसी की जिम्मेदारी है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का ख्याल रखा जाए. 40 सेकेंड का ये वीडियो सिर्फ वीडियो नहीं है बल्कि एक बड़ा सवाल है कि क्या भीड़ में हम किसी की गरिमा और सुरक्षा करना भूल जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.