By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Nikita Tomar Ballabhgarh Murder Case Kangana Ranaut Demands Encounter Of Tausif And Bravery Award For Girl Love Jihad
निकिता हत्याकांड: कंगना रनौत के तीखे बोल- लव जिहाद ने ली एक और जान! तौसीफ का एनकाउंटर करो!
Kangana On Tauseef killed Ballabhgarh girl Nikita Tomar: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बीकॉम की छात्रा निकिता की तौसीफ नामक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी.
Kangana On Tauseef killed Ballabhgarh girl Nikita Tomar: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बीकॉम की छात्रा निकिता की तौसीफ नामक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे लव जिहाद का मामला मान रहे हैं. कुछ लोगों ने तौसीफ को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की हैं. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस मामले को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं.
कंगना ने लिखा- फ्रांस में जो हुआ उससे पूरी दुनिया सकते में हैं, फिर भी इन जिहादियों को कोई शर्म या कानून का डर नहीं है. एक हिंदू लड़की को उसके कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है क्योंकि उसने इस्लाम धर्म अपनाने से इनकार कर दिया था. तुरंत कार्रवाई की जरूरत है.’
Whole world is shocked at what happened in France, still these Jihadis have no shame or any fear of law and order a Hindu girl student shot outside her college in broad day light because she refused to convert to Islam. Immediate actions needed.#weWantEncounterOfTaufeeq https://t.co/kIkVhfENow
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 28, 2020
कंगना ने ये भी लिखा-निकिता की बहादुरी लक्ष्मीबाई और पद्मावती से कम नहीं है. जिहादी जबरदस्ती उसे अपने साथ ले जाना चाहता था. लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने की बजाय मर जाना ठीक समझा. देवी निकिता आपने जो किया वो किसी जौहर से कम नहीं है.
Nikita’s bravery is no less than Rani LaxmiBai or Padmavati, jihadi murder was obsessed with her he kept asking her to come with her if she wanted to live she could have given in to his lust she chose to die instead, Devi Nikita rose for every Hindu woman’s dignity and pride. https://t.co/nY0jzKFUmD
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 28, 2020
सीसीटी में कैद घटना
सोमवार को दोपहर 1 बजे निकिता बल्लभगढ़ इलाक़े में मौजूद अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गई थीं. इस घटना का 23 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शाम 4 बजे के आसपास का बताया जा रहा है. वीडियो में कॉलेज के बाहर निकिता को सफ़ेद कार में जबरन खींचे जाते हुए देखा जा सकता है जिसके बाद युवक छात्रा के सिर में गोली मारते दिख रहा है.

तौसीफ ने कबूला गुनाह
पुलिस ने तौसीफ और निकिता की कॉल डिटेल्स खंगाली है जिसके मुताबिक तौसीफ ने हत्या से एक दिन पहले भी निकिता को फोन किया था. आरोपी तौसीफ ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने कहा कि ‘मैंने उसे मार डाला क्योंकि वह किसी और से शादी करने वाली थी.’ तौसीफ ने यह भी कबूला की 24 और 25 तारीख की मध्य रात दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी. उनके बीच हुई कॉल 1000 सेकंड से अधिक समय तक चली थी.
Also Read:
-
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने परिवार से बगावत कर मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से की शादी, डेढ़ साल से अफेयर, फेसबुक पर प्यार, अब है जान को खतरा!
-
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने परिवार से बगावत कर मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से की शादी, डेढ़ साल से अफेयर, फेसबुक पर प्यार, अब है जान को खतरा!
-
मर गई इंसानियत: दिल्ली में तरुण, बिहार में रोशन खातून और अब्दुल सलाम, लखनऊ में उनेज खान, गाजीपुर में आस मुहम्मद, हरियाणा में आमिर को बेरहमी से मारा, जानिए मामलों में लेटेस्ट अपडेट्स
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें