
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
फिल्म ‘धुरंधर’ को इस साल की बेहरतरीन फिल्म माना जा रहा है. खासकर GenZ के दिलों में ये घर कर गई है. यही नहीं उनका एक बार ये फिल्म देखने से दिल नहीं भर रहा है. इस उम्र के कई नौजवानों ने बातचीत में बताया कि उन्हें ये फिल्म इतनी पसंद आई है कि वो इसे कई बार देख चुके हैं और उन्हें इसे तिबारा-चौबारा देखने से भी परहेज नहीं है. बता दें, फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, लेकिन फिल्म पर प्रोपेगेंडा फैलाने और पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति सोच को बेहतरीन तरीके से दिखाने का आरोप लग रहा है. फिल्म निगेटिव पीआर में भी फंसी. अब भारतीय एक्टर निकितिन धीर ने बताया है कि फिल्म कैसी है.
निकितिन धीर ने फिल्म धुरंधर देख ली है, और उन्होंने फिल्म को बेहतरीन बताया है. अभिनेता ने कहा कि फिल्म की सिनेमेटोग्राफी बहुत अच्छी है और कहानी दिल छू लेने वाली है. उन्होंने फिल्म को लेकर कैप्शन में लिखा, “लोग अक्सर उस चीज से नफरत करते हैं जिसे वे कंट्रोल नहीं कर सकते. धुरंधर ने अपने रास्ते की हर रुकावट को खत्म कर दिया है और सच्चाई को सबसे सिनेमैटिक और खूबसूरत तरीके से दिखाया है. इसने झूठी कहानियों को खत्म कर दिया है और साबित कर दिया है कि बॉलीवुड जिंदा है और अच्छा काम कर रहा है. मुझे इस इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर गर्व है, जहां एक अच्छी बनी फिल्म के बारे में पूरी दुनिया में बात हो रही है.”
अभिनेता ने आगे लिखा कि काश हम चीज़ों को वैसे ही देखें जैसी वह हैं, काश हम नकली बुद्धिजीवियों और उनकी मीठी बातों से बेवकूफ न बनें और अपने देश के लिए अपने प्यार और लगन में एकजुट रहें. हमारे सैनिक ही हमारे देश के असली शान हैं.
बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट हिट हो चुका है और मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया है. आर. माधवन फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कह चुके हैं कि पहला पार्ट तो सिर्फ ट्रेलर था, पूरी पिक्चर दूसरे पार्ट में दिखाई जाएगी. अभिनेता के ये कहने के बाद फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
संभावित है कि मेकर्स मार्च 2026 तक अगला पार्ट लेकर आ सकते हैं. फिल्म को लगभग 300 करोड़ के बजट से बनाया गया है और फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर चुकी है. फिल्म ने विश्व भर में तकरीबन 400 करोड़ की कमाई कर ली है. कुल मिलाकर फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.