Exclusive: महिलाओं का कंधे से कंधा मिलाकर चलना हजम क्यों नहीं कर पाते पुरुष?

कलाकार निमरत कौर, अतुल कुलकर्णी, अनूप सोनी से इंडिया.कॉम की विशेष बातचीत. 

Written by: Pooja Batra
Updated: January 23, 2018, 12:19 PM IST

कलाकार निमरत कौर, अतुल कुलकर्णी, अनूप सोनी ने द टेस्ट केस’के बारे में इंडिया.कॉम को बताया कि इस वेबसीरीज को बनाने में पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है. चूंकि ये सीरीज एक आर्मी कांसेप्ट पर आधारित है इसलिए कलाकारों के लिए इसमें काम करना चुनौतीपूर्ण था. क्योंकि लोगों को कहीं से भी ये नहीं लगना चाहिए कि ये एक्टर हैं और बस परफॉर्म कर रहें हैं. इसके लिए हमने कड़ी ट्रनिंग ली. और निमरत कौर का अभिनय काबिले तारीफ है. वे वेब सीरीज में आर्मी कैप्टन शिखा शर्मा का किरदार निभाती नजर आएंगी.

atul3

इस सीरीज में निमरत कौर इस पुरुष प्रधान समाज में पहली महिला अधिकारी बनकर अपना अस्तित्व सबके सामने रखते हुए नजर आती हैं. आर्मी में उनकी एंट्री उनके साथ के लोग भी हजम नहीं कर पाते. उनका मजाक उड़ाते हैं. आलोचना करते हैं. उन्हें नीचा दिखाने का कोई भी मौका चूकते नहीं. लेकिन ये शिखा शर्मा है कि हार नहीं मानती बल्कि सभी का डट कर सामना करती है. एक नज़र देखिए ‘द टेस्ट केस’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर

इसी दौरान जब इंडिया.कॉम ने अतुल कुलकर्णी और टीवी शो क्राइम पेट्रोल के जाने माने चेहरे अनूप सोनी से सवाल किया, क्या वजह है कि जब महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाने की बात करती हैं तो वे इस बात को हजम क्यों नहीं कर पाते? किस तरह की मानसिकता रहती है इसके पीछे?

सवाल के जवाब में अतुल ने कहा, हमारे देश में महिलाओं की स्थिति पहले से बेहतर हुई है हालांकि स्थिति अभी भी बहुत अच्छी नहीं है. सदियों से उनके अंदर इस बात को इंजेक्ट कर दिया गया कि महिलाएं उनका मुकाबला नहीं कर सकती. पुरुषों की मानसिकता बहुत गलत है जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं मर्द होने के बावजूद हमें ऐसी सीरीज में काम करने का मौका मिला जो एक महिला की शक्ति और दृढ़ निश्चय की बात करती है ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है. ऐसा कोई काम नहीं है जो एक महिला नहीं कर सकती. इसी बात को. इसी संदेश को हम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं. आपको सास-बहू वाले सीरियल बहुत देखने को मिल जाएंगे लेकिन ऐसे शो काफी कम होंगे जो महिला सशक्तिकरण की बात करते हों. हमें ऐसे शो को बढ़ावा देना चाहिए. वहीं अनूप सोनी ने भी सवाल के जवाब में इंडिया.कॉम से कहा, बदलाव आ रहा है लेकिन वक्त लगता है. अब देखिए, आप महिला पत्रकार भी यहां पुरुषों के बीच इंटरव्यू लेने के लिए मौजूद हैं. पुरुषों को शुरू से ही बुरा मानना सिखाया गया है. लेकिन अब सब बदल रहा है. और आपकी यहां मौजूदगी इसी बदलाव को दिखाती है.

atul

‘लंच बॉक्स’ और ‘एयरलिफ्ट’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं निमरत कौर ने भी कहा, अगर एक पुरुष को अपनी देश के लिए जान देने का हक है तो महिला भी एक हसरत का पूरा करने का दम रखती है.पिछले साल भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हुआ, जिन्होंने महिलाओं को सुरक्षा बल में शामिल किया.

atul2

बता दें इस वेब सीरीज में निमरत कौर के अलावा कई दिग्गज अभिनेता भी शामिल हैं, जिनमें अतुल कुलकर्णी, जूही चावला, समीर कोचर, अनूप सोनी, राहुल देव और अक्षय ओबेराय शामिल हैं. इस वेब सीरीज में जूही चावला रक्षा मंत्री के किरदार में नजर आएंगी. एकता कपूर प्रोडक्शन कंपनी बैनर तले बनी ऑल्ट बालाजी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द टेस्ट केस’ 26 जनवरी से लाइव स्ट्रीमिंग कर देखा जा सकेगा. इस वेब सीरीज का निर्देशन विनय व्याकुल ने किया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.