
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
Rrama Sharma Exclusive: बॉलीवुड और वेब सीरीज की दुनिया की तेजी से उभरती एक्ट्रेस रमा शर्मा (Rrama Sharma) इन दिनों एमटीवी के अपने पॉपुलर शो ‘निषेध सीजन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यूपी के एक छोटे से टाउन से निकल कर ‘बी-टाउन’ तक का सफर तय करने वालीं रमा शर्मा जल्द ही एक्टर-डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की वेब सीरीज ‘गर्मी’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली हैं. रमा शर्मा को उनके फैंस ने ‘निषेध 2’ की भोली-भाली हाउसवाइफ ‘सुष्मिता’ के रूप में खूब प्यार दिया, लेकिन ‘इंडिया डॉट कॉम’ से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताई, जिनके बारे में शायद ही आपने पढ़ा या सुना हो.
अपने नाम की तरह ही रमा, अपनी एक्टिंग को बड़ी ही गंभीरता से लेती हैं और अभिनय के प्रति उनका ये लगाव, उनके काम में नजर आता है. पिता के आर्मी में होने की वजह से रमा का बचपन भारत के अलग-अलग राज्यों में बीता है. रमा शर्मा बचपन से एक डांसर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत में शायद उनका एक्टर बनना ही लिखा था. कॉलेज के समय से ही थिएटर में रमा का इंट्रेस्ट जागा और उन्होंने एक्टिंग को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया. इसी क्रम में उन्होंने 2019 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (सिक्किम) एडमिशन लिया.
रमा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत में कई शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में काम किया, लेकिन उन्हें फैंस के बीच पॉपुलैरिटी ‘नेषध 2’ से मिली. दर्शको को उनका ‘सुष्मिता’ का किरदार बेहद पसंद आ रहा है. इस बीच रमा शर्मा की झोली में तिग्मांशु धूलिया की वेब सीरीज ‘गर्मी’, निकोलस खारकोंगोर द्वारा निर्देशित JKR (झांसी का राजकुमार) और समीर तिवारी द्वारा के निर्देशन में बनी ‘लल्ला’ (अस्थायी टाइटल) जैसे तमाम प्रोजेक्ट हैं, जिसमें वो अहम भूमिका निभा रही हैं.

रमा शर्मा से जब पूछा गया कि क्या वो ‘सुष्मिता’ जैसे किरदार से हटकर किसी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी? इस पर रमा ने कहा, एक एक्टर के तौर पर मेरी ख्वाहिश है कि मैं ऐसे कैरेक्टर करूं जो मेरी पर्सनालिटी से बिल्कुल उलट हो, ‘सुष्मिता’ भी एक अलग रोल है, लेकिन उसका किरदार बहुत शांत स्वभाव का है. लेकिन कुछ डार्क…कुछ ग्रे कैरेक्टर्स मैं करना चाहूंगी. जिसमें मैं ज्यादा बोल्ड होकर लोगों के सामने आ पाऊं, ऐसे रोल मैं निभाना चाहूंगी.

एक्टर-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के साथ अपने एक्सपीरिएंस को लेकर रमा शर्मा ने कहा, ‘तिग्मांशु धूलिया सर…मुझे एक्टर और निर्देशक दोनों ही सूरतों में बेहद पसंद हैं. लेकिन मुझे निर्देशक के तौर पर तिग्मांशु सर बहुत-बहुत पसंद आए. कई बार वो नेचुरल शॉट लेने के लिए एक्टर्स को बिना बताए कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं, उन्होंने कई बार रियल रमा को ही शूट कर लिया.’ रमा शर्मा ने ‘निषेध 2’ में एक्टर सचिन विद्रोही के साथ स्क्रीन शेयर किया. उनके बारे में बोलते हुए रमा ने कहा, ‘सचिन बहुत ही कमाल के एक्टर हैं. हर बार जब वो सेट पर मिलते हैं तो नए इंसान और नए किरदार के साथ मिलते हैं. उनके साथ काम करना एक्टर के तौर पर सबसे अच्छा अनुभव है. वो स्क्रीन पर भी अपने को-स्टार्स को पूरा स्पेस देते हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.