
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Ravi Dubey Ramayana Lakshmana: रामायण इन दिनों सबसे चर्चित फिल्म है और हर कोई इसी की चर्चा कर रहा है. फिल्म का टीज़र जारी किया जा चुका है और इसे लोगों ने बेहद पसंद भी किया है. दर्शक फिल्म के पहले लुक से प्रभावित हैं और दिवाली 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, काजल अग्रवाल, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में हैं. ऐसे में आज हम आपको फिल्म में लक्ष्मण की किरदार निभा रहे रवि दुबे की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं जो बेहद कम लोगों को मालूम हैं.
रवि दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं, लेकिन उनका पालन-पोषण दिल्ली, में हुआ है. अभिनेता ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की डिग्री है. पढ़ाई पूरी करने के बाद, रवि ने मॉडलिंग शुरू की और 2006 में, रवि ने ‘स्त्री तेरी कहानी’ शो से अपने करियर की शुरुआत की थी.
रवि दुबे ने ‘सास बिना ससुराल’ और ‘जमाई राजा’ में अभिनय करने से पहले ‘डोली सजा के’ और ‘यहां के हम सिकंदर’ जैसे शो में काम किया था. ‘सास बिना ससुराल’ और ‘जमाई राजा’ उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुए और टेलीविजन में लीड एक्टर के तौर पर अपनी पचान कायम की है. इसके साथ ही एक अभिनेता होने के अलावा, रवि दुबे ने ‘इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार’, ‘द ड्रामा कंपनी’ और ‘सबसे स्मार्ट कौन’ जैसे कई शो की होस्टिंग भी की है.
रवि दुबे की निजी जिंदगी की बात करें तो, उन्हें फिल्म ’12/24 करोल बाग’ की शूटिंग के दौरान सरगुन मेहता से प्यार हो गया था और दोनों ने 2009 में डेटिंग शुरू की और 2013 में शादी कर ली और आज बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक मानें जाते हैं. हालांकि इस कपल ने परिवार शुरू नहीं किया है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में वो अपने परिवार को आगे बढ़ाएंगे.
जीवनसाथी होने के साथ-साथ रवि और सरगुन बिजनेस पार्टनर भी हैं. 2019 में उन्होंने ‘ड्रीमियता एंटरटेनमेंट’ नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था और उनकी पहली सफल फिल्म ‘उदारियां’ थी, जिसे सरगुन ने खुद लिखा था. 2023 में उन्होंने ‘ड्रीमियता म्यूजिक’ लॉन्च किया और नवंबर 2024 में ‘ड्रीमियता ड्रामा’ नाम से एक पारिवारिक मनोरंजन पोर्टल शुरू किया है.
कोइमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रवि दुबे और सरगुन मेहता की कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपये है. खबरों के मुताबिक, सरगुन और रवि दोनों ही हर प्रोजेक्ट के लिए 2 करोड़ रुपये लेते हैं. इसके अलावा, वे पार्टनरशिप, ब्रांड एंडोर्समेंट, अपने प्रोडक्शन हाउस, संगीत और पारिवारिक ड्रामा प्लेटफॉर्म से भी कमाई करते हैं. मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, रवि के मुंबई और पंजाब में दो बंगले हैं.
रवि दुबे और सरगुन सोशल मीडिया पर अक्सर पूजा पाठ की तस्वीरें शेयर करते हैं, लेकिन वो हिंदू धर्म को नहीं मानते हैं. एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनीधार्मिक मान्यताओं को लेकर बात की थी और कहा था कि जब वो पढ़ाई कर रहे थे तो इस दौरान उनका झुकाव बौद्ध धर्म की तरफ हुआ औऱ वो मेरी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गए. मैंने बौद्ध धर्म तब अपनाना शुरू किया, जब बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा था। मैंने उस समय मंत्र जपना शुरू किया
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.