Parineeti weds Raghav : परिणीति-राघव ने ही नहीं, इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना राजस्थान

Bollywood Stars Destination Wedding : आज हम आपको उन मशहूर हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना शहर छोड़ राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की.

Written by: Akarsh Shukla
Published: September 24, 2023, 1:34 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने 24 सितंबर को अपने दोस्त और AAP सांसद राघव चड्ढा संग उदयपुर में साथ फेरे लिए. शादी के बंधन में बंधने के लिए परिणीति और राघव ने राजस्थान के उदयपुर स्थित द लीला पैलेस होटल को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना. परिणीति और राघव पहले कपल नहीं हैं, जिन्होंने अपनी शादी के लिए राजस्थान के राजशाही वेडिंग पॉइंट्स को चुना है, बल्कि उनसे पहले भी विक्की-कैटरीना, प्रियंका-निक समेत कई सितारों ने शादी के बंधन में बंधने के लिए राजस्थान को चुना. आज हम आपको उन मशहूर हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना शहर छोड़ राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की.

कटरीना कैफ – विक्की कौशल

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी शादी के लिए अपनी सिटी छोड़ राजस्थान के सवाई मोधपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा को चुना और वहां सात फेरे लिए. इस कपल की शादी में गिने-चुने मेहमान ही शामिल हुए थे.

प्रियंका चोपड़ा – निक जोनास

परिणीति चोपड़ा से पहले उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने जीवनसाथी निक जोनस से राजस्थान में शादी की थी. उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की. शादी के जोड़े में प्रियंका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं.

रवीना टंडन – अनिल थडानी

राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज सिर्फ आज के यंग स्टार्स में नहीं बल्कि 90s के दौर में भी था. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी 22 फरवरी, 2004 को राजस्थान के उदयपुर स्थित जग मंदिर पैलेस में अनिल थडानी से शादी रचाई थी.

सिद्धार्थ मल्होत्रा – कियारा आडवाणी

बॉलीवुड के ब्यूटिफुल कपल्स में गिने जाने वाले सिद्धार्थ और कियारा ने इसी साल शादी की. उन्होंने भी अपने खास दिन के लिए राजस्थान के जैसलमेर में स्थित सूर्यगढ़ फोर्ट को चुना और प्राइवेट सेरेमनी में शादी की.

नील नितिन मुकेश – रुक्‍म‍िणी सहाय

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अपनी पत्नी रुक्‍म‍िणी सहाय से शादी करने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर उदयपुर को चुना. दोनों ने बेहद धूमधाम से शादी रचाई थी.

श्रिया सरन – आंद्रेई कोशेव

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दीवाना बनाने वाली श्रिया सरन और उनके पति आंद्रेई कोशेव ने उदयपुर में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.