रणवीर-दीपिका का मूलांक
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक के कॉम्बिनेशन को अच्छा ही नहीं डेडली माना जाता है. जिसमें प्यार, पैशन, पावर, अट्रैक्शन सब होता है. हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के न्यूमरोलॉजी की. दीपिका पादकुोण की बात करें तो इनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था. जिस किसी का भी जन्म 5-14-23 को होता है उसका मूलांक 5 होता है. ऐसे लोग बुद्ध से रूल होते हैं. बुद्ध के प्रभाव के कारण ये बहुत बुद्धिमान और स्मार्ट होते हैं. वहीं रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ, इस लिहाज़ से इनका मूलांक 6 होता है. इनका ग्रह स्वामी शुक्र होता है. आइए जानते हैं इन दोनों अंकों का कॉम्बिनेशन कैसा होता है.