By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Nusrat Fateh Ali Khans Nephew Rahat Fateh Ali Khan Drunk Video Viral
नशे की हालत में दिखे नुसरत फतेह अली खान के भतीजे, अपने ही दिवंगत चाचा का उड़ाया मजाक- Video
Rahat Fateh Ali khan Video: सिंगर राहत फ़तेह अली खान को कौन नहीं जानता है, ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नशे में नजर आ रहे हैं.
Rahat Fateh Ali Khan Drunk Video: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) ना सिर्फ पाकिस्तान के बल्कि भारत के भी जानेमाने सिंगर हैं और राहत फतेह अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल राहत फ़तेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे नशे धुत नज़र आ रहे हैं और अपने दिवंगत चाचा नुसरत फ़तेह अली खान का मजाक उड़ा रहे हैं. बता दें कि नुसरत फतेह अली खान साल 1997 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, उनकी कल यानी 16 अगस्त को पुण्यतिथि थी. कल उनके फैंस ने सिंगर की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी थी और इसी दौरान अपने चाचा को याद करते हुए भतीजे राहत फतेह अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नशे की हालत में नजर आ रेहे हैं और अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
सिंगर राहत फ़तेह अली खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो नुसरत के मैनेजर के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और नशे में उनसे बात कर रहे हैं. राहत नुसरत के मैनेजर को गले लगा रहे हैं और उसे नुसरत फ़तेह अली खान बता रहे हैं. वीडियो में राहत कह रहे हैं, “इससे कोई भिड़े मत, मेरी जान है. हम एक हैं और एक ही रहेंगे.” राहत का वीडियो सामने आते ही लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
isko kya hua hai? pic.twitter.com/KEm11G01tm
— desi potato (@desipotatoes) August 16, 2022
एक यूजर का कमेंट है, “राहत फ़तेह अली का वीडियो इस बात का परफेक्ट उदाहरण है कि क्यों आपको ओवरडोज अवॉयड करना चाहिए.” इस वीडियो की वजह से राहत फतेही अली खान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. फैंस राहत को इस हालत में देखकर बहुत शॉक्ड हैं. 16 अगस्त को नुसरत फ़तेह अली खान की पुण्यतिथि थी.इस अवसर पर उनके भतीजे राहत फ़तेह अली खान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी, उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “आपने अपने जीवनकाल में अनगिनत जिंदगियों को छुआ है और अपनी मौत के बाद आप अपने संगीत और पारिवारिक विरासत के जरिए जीते हैं. आपकी कमी हमेशा खलेगी.
Also Read:
-
Only Country With Three Capitals: दुनिया का इकलौता देश जिसकी है तीन राजधानी, पक्का नाम नहीं जानते होंगे आप!
-
Amrit Udyan: जल्द खुल रहा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कैसे मिलेगी एंट्री? यहां जानें टाइमिंग-टिकट बुकिंग का पूरा प्रॉसेस
-
Only Country With Three Capitals: दुनिया का इकलौता देश जिसकी है तीन राजधानी, पक्का नाम नहीं जानते होंगे आप!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें