मनीष मल्होत्रा की कातिलाना ड्रेस में Nysa Devgn ने दिखाया हॉट लुक, वायरल तस्वीरों से नजरें हटा पाना मुश्किल

Nysa Devgn glamorous Pictures: न्यासा मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के एक बड़े ही स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं.

Published date india.com Published: March 29, 2022 4:04 PM IST
मनीष मल्होत्रा की कातिलाना ड्रेस में Nysa Devgn ने दिखाया हॉट लुक, वायरल तस्वीरों से नजरें हटा पाना मुश्किल

Nysa Devgn glamorous Look From Manish Malhotra: काजोल (Kajol) अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) ने भले बी-टाउन में डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन इसके बाद भी वो अपने स्टाइल से हर किसी को मात दे रही है. न्यासा देवगन वैसे तो फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर खूब छाई हुई रहती हैं. काजोल और अजय की बेटी होने के नाते भी लोग न्यासा के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर न्यासा की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. इन तस्वीरों में न्यासा कई दूसरी एक्ट्रेसेस पर भी भारी पड़ती नजर आ रही हैं.

लैक्मे फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडल बनीं न्यासा देवगन ने इस दौरान अपने लिए डिजाइनर के Diffuse कलेक्शन से एक थ्री पीस अटायर चुना था, जो उनपर खुब फब रहा है. न्यासा ने इस सेट में अपर थाई पोर्शन लेंथ तक वाला ब्लेजर चुना था, जोकि लूज पैटर्न की जगह बॉडी फिट था. इसके साथ उन्होंने स्ट्रेट कट पैंट्स की जगह हाई-थाई स्लिट स्कर्ट वेअर की थी, जो स्टाइलिश लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाने का काम कर रही थी. अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए इस बाला ने अपने बालों को स्ट्रेट रखते हुए खुला रखा था, जिसके साथ अपने मेकअप को न्यूड टोन एंड ग्लॉसी टच दिया था.


इस ड्रेस में न्यासा का लुक काफी शानदार लग रहा है. उनका ये लुक वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. न्यासा ने जिस तरह से पूरे लुक को कैरी किया है, उसे देख लोग इम्प्रेस भी हैं. एक तस्वीर में तो न्यासा जान्हवी के साथ भी दिखाई दे रही हैं, लेकिन लोगों की नजरें काजोल की बेटी पर ही जाकर मानो टिक गई हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Nysa devgan (@nysadevganx)

न्यासा की तस्वीर शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ​​ने लिखा, “खूबसूरत न्यासा देवगन”. नई पीढ़ी हमसे जुड़ गई है. मनीष मल्होत्रा ​​के पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “उन्हें खूबसूरती अपनी मां से और आंखों पर भरोसा अपने पिता से मिला है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह अपनी मां काजोल की तरह दिखती हैं.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.