By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Omg 2 Box Office Collection Day 8 Know How Much Film Earn Till Now
OMG 2 Box Office Collection Day 8: जानें 100 करोड़ से कितनी दूर है फिल्म? इतना हुआ कलेक्शन
OMG 2 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओह माय गॉड 2 ने रिलीज के एक हफ्ते पूरे कर लिए है. आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.
नई दिल्ली: अमित राय के डायरेक्शन में बनी ‘OMG 2’ की कहानी सेक्स एजुकेशन जैसे अहम मुद्दे पर है. हालांकि, सेंसर बोर्ड से एडल्ट सर्टिफिकेट मिलने के कारण एक बड़ा दर्शक वर्ग फिल्म नहीं देख पा रहा है. ‘गदर 2’ की बंपर कमाई के कारण भी इस फिल्म को थोड़ा नुकसान हुआ है. हालांकि, फिल्म को तारीफ मिली है और यही कारण है कि ‘ओएमजी 2’ सिनेमाघरों में औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. सनी देओल की गदर 2 और सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर की तूफानी कमाई के बीच भी OMG 2 कमाई के मामले में पीछे नहीं रही है. वहीं दूसरे वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ की कमाई भारत में हासिल कर लेगी. आइए आपको बताते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है.
100 करोड़ से इतनी दूर है फिल्म
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ओएमजी 2 ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन 15.03 करोड़, तीसरे दिन 17.55 करोड़, चौथे दिन 12.06 करोड़, पांचवे दिन 17.02 करोड़, छठवें दिन 7.02 करोड़ और आठवें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने आठ दिनों यानी एक हफ्ते में 89.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ओएमजी 2 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में अभी 10 करोड़ की दूरी पर है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है ये 10 दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लेगी.
दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार
‘गदर 2’ से कमाई के मामले में भले ही ओह माय गॉड 2 पीछे रह गई हो, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हार मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है. अक्षय कुमार की फिल्म ने छह दिनों बाद फाइनली वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वर्ल्डवाइड ये फिल्म कमाल कर रही है. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म रिलीज के छह दिन बाद ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 108 करोड़ कमा लिए हैं.
रिलीज से पहले किया था विवादों का सामना
ओह माय गॉड 2 को रिलीज से पहले कई विवादों का सामना करना पड़ा था. अक्षय कुमार की फिल्म काफी समय तक सेंसर बोर्ड में अटकी रही थी. इस फिल्म को रिलीज से 10 दिन पहले A सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया था. इसके अलावा उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भी फिल्म के सब्जेक्ट पर सवाल उठाते हुए फिल्म का विरोध किया था. फिल्म की एडवांस बुकिंग पर विवाद का काफी असर पड़ा था. हालांकि, जब फिल्म पर्दे पर ऑडियंस के बीच आई, तो लोगों ने सब्जेक्ट भी स्वीकार किया और थिएटर में खूब तालियां भी बजी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें