Go Goa Gone 2 और Golmaal 5 पर कुणाल खेमू का खुलासा, कहा 'कोरोना की वजह से मेरे पास...'

Kunal Kemmu On Go Goa Gone 2 and Golmaal 5: गोलमाल और गो गोआ गॉन के बारे में बात करते हुए कृणाल खेमू ने अपनी बात रखी है जो फैंस को शायद बहुत अधिक पसंद ना आए.

Published date india.com Updated: March 24, 2022 10:44 AM IST
Kunal Kemmu Reports Road Rave Incident, Shares Detail on Instagram
Kunal Kemmu Reports Road Rave Incident, Shares Detail on Instagram

Kunal Kemmu On Go Goa Gone 2 and Golmaal 5: हाला ही में अभय 3 (Abhay 3) को लेकर चर्चा में आएकृणाल खेमू (Kunal Kemmu) ने हमारे सहयोगी बेवसाइट बॉलीवुड लाइफ (Bollywood Life) के साथ खास बीतचीत की है और इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर कई सारे राज खोले हैं. कुणाल खेमू ने गोलमाल फ्रैंचाइज़ी, कलंक, मलंग, अभय (सीजन 1 और 2), गो गोवा गॉन, और कई सारी फिल्मों में अफने काम से दर्शकों को खासा इंप्रेस किया है. बता दें कि कुणाल खेमू ने बाल कलाकार के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. ऐसे में एक खास इंटरव्यू में गोलमाल फ्रैंचाइज़ी और गो गोवा गॉन को लेकर कुणाल ने अपनी राय रखी है.

दरअसल बॉलीवुड लाइफ ने हाल ही में कुणाल से बातचीत की और उनसे गो गोवा गॉन 2 और गोलमाल 5 के बारे में पूछा और इस दौरान कुणाल ने कहा, ‘काश मेरे पास आपके लिए इसका सटीक जवाब होता, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं पता अभी मुझे. करोना के पहले ही दोनों फिल्मों पर चर्चा थी और शूटिंग को लेकर बातें चल रही थी. लेकिन फिलहाल इसपर कोई अपटेड नहीं है और मुझे ये भी नहीं पता है कि फिल्मों पर काम शुरु होगा भी या नहीं’.

कुणाल अभय 3 के लिए कमर कस रहे हैं, जो उनकी Zee5 ओरिजिनल सीरीज है और इसका तीसरा भाग आने वाला है. यह शो 8 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगा, और यह तीन भाषाओं, हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीमिंग होगी. इसके साथ ही एक्टर कांजूस मक्खिचूस नाम की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही वो एक खास शो और एक और फिल्म पर काम कर रहे है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.