Web Series & Films: 'रश्मि रॉकेट' से 'सरदार ऊधम' तक, दशहरे को धमाकेदार बनाएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज- देखें लिस्ट

Friday Release Web Series And Films: दशहरा वीकेंड पर कई ज़ोरदार फ़िल्में आ रही हैं, जिन्हें आप पूरे परिवार के साथ मजे के साथ देख सकते हैं.

Published date india.com Updated: October 12, 2021 12:12 PM IST
Web Series & Films: 'रश्मि रॉकेट' से 'सरदार ऊधम' तक, दशहरे को धमाकेदार बनाएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज- देखें लिस्ट

Friday Release Web Series And Films: दशहरा वीकेंड अब आने की वाला है और ऐसे में आने वाले दिनों में कई सारे मशूहर वेब सीरीज और फिल्में आने वाली हैं जो ओटीटी के दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेंगी. हालांकि आने वाले 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने वाले हैं, लेकिन इसके बावजूद कई सारी फिल्में ओटीटी का रुख कर रही हैं. ऐसे में यहां पर देखें कुछ खास लिस्ट जो पर्दे पर आने वाली है. आइए, आपको बताते हैं कौन सी फ़िल्म या वेब सीरीज़ कहां देख सकते हैं.

रश्मि रॉकेट (Rashmi Rocket)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म (Rashmi Rocket) इसी शुक्रवार को ज़ी5 पर रिलीज़ हो रही है. बात दें कि इस फिल्म में तापसी एक रेसर का किरदार निभाएंगी जो जेंडर टेस्टिंग से जूझती हुई नजर आएंगी और ये फिल्म असल में स्पोर्ट्स में होने वाली जेंडर टेस्टिंग के अहम मुद्दे को उठाती है, फ़िल्म में अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेनयुली, सुप्रिया पाठक और मनोज जोशी अहम किरदारों में नज़र आएंगे.

2. सरदार ऊधम (Sardar Udham)
अमेज़न प्राइम वीडियो पर शूजित सरकार निर्देशित फ़िल्म सरदार ऊधम आ रही है, जिसमें मशहूर एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) नजर आएंगे. दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है क्योंकि ये फिल्म एक ऐसे इंसान की कहानी के बारे में जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

3. लिटिल थिंग्स (Little Things)
मशहूर सीरीज ‘लिटिल थिंग्स’ (Little Things) के चौथे और लास्ट सीजन का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही जारी किया था, युवाओं के बीच दो कपल की सीधी-साधी और अटपटी सी रोमांस की कहानी बेहद मशूहर है. इस चर्चित वेब सीरीज़ में मिथिला पालकर और ध्रुव सहगल लीड रोल निभाते हैं. नेटफ्लिक्स पर लिटिल थिंग्स का चौथा सीज़न स्ट्रीम होगा

4. सनक- होप अंडर सीज (Sanak)
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर सनक- होप अंडर सीज (Sanak) रिलीज़ होगी, एक अस्पताल में स्थापित इस होस्टेज ड्रामा में विद्युत जाम्वाल और रुक्मिणी मैत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं. नेहा धूपिया (Neha Dhupia) सनक में एक ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.