काजोल की बेटी न्यासा को अपनी बहन मानते हैं Orry, काजोल के बारे में कही ये बात

ओरी एक सोशल मीडिया स्टार हैं जिन्हें अक्सर कई बॉलीवुड दिग्गजों के साथ पार्टी करते देखा जाता है.

Published date india.com Updated: January 18, 2024 10:45 PM IST
Orry Orhan Awatramani considers Kajol daughter Nysa as his sister reveal secrets in koffee with karan
Orry Orhan Awatramani considers Kajol daughter Nysa as his sister reveal secrets in koffee with karan

Orhan Awatramani on Kajol: बी-टाउन सितारों के साथ अक्‍सर सेल्फी लेने वाले ओरी स्ट्रीमिंग चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के फिनाले सीजन में दिखाई दिए. एपिसोड के दौरान, ओरी ने खुलासा किया कि एक बार अभिनेत्री काजोल की सुरक्षा टीम ने उनके साथ तस्वीर लेने से मना कर दिया था.यह घटना तब हुई जब ओरी न्यूयॉर्क के एक कॉलेज में थे और एक अटेंडेंट के रूप में अपनी पहली नौकरी कर रहे थे.

ओरी ने शो होस्ट करण जौहर को बताया, “जब मैं न्यूयॉर्क में कॉलेज में था तो मेरी पहली नौकरी ‘चिल्ड्रन शुड वॉश देयर हैंड्स कॉन्फ्रेंस’ में एक पोस्ट के लिए थी. बहुत से लोग यह नहीं जानते कि मैं काजोल के लिए अटेंडेंट नंबर 3 था और शायद वह भी यह नहीं जानती. मुझे लगता है कि यह 2013 में न्यूयॉर्क में द पियरे में हुआ था.”

उन्होंने आगे कहा, “वह भाषण दे रही थी और मैंने उसकी सुरक्षा में लगे लोगों से एक फोटो लेने की अनुमति मांगी, मगर मना कर दिया गया.”

इसके बाद करण ने कहा, “बड़ी विडंबना है, उन्हें नहीं पता होगा कि इतने सालों में एक दिन आप उनकी बेटी (न्यासा देवगन) के साथ लाखों तस्वीरों में होंगे.”

ओरी ने कहा, “हां, जिंदगी का चक्र पूरा होता है. मैं न्यासा से ऐसे प्यार करता हूं जैसे वह मेरी छोटी बहन है.”

Orry Orhan Awatramani considers Kajol daughter Nysa as his sister reveal secrets in koffee with karan

Orry Orhan Awatramani

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बोनी कपूर ने उन्हें मशहूर बनाया

ओरी ने यह भी बताया कि वह इतने लोकप्रिय कैसे हुए. उन्होंने स्वीकार किया कि यह बोनी कपूर की वजह से था, जिन्होंने ‘मेरी कलाई पकड़ ली और मुझे मीडिया के सामने फेंक दिया.’ कपूर ने कहा था, ओरी ने याद किया, “यह ओरी है, उसकी तस्वीरें क्लिक करें. ये मेरा बच्चा है.”

ओरी एक सोशल मीडिया स्टार हैं जिन्हें अक्सर कई बॉलीवुड दिग्गजों के साथ पार्टी करते देखा जाता है. वह उनके साथ अपने सिग्नेचर पोज में पोज भी देते हैं और तस्वीरें भी शेयर करते हैं.

‘कॉफी विद करण’ डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.