EnglishHindi

ऑस्कर 2017: वाइट और सिल्वर गाउन में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दिखी कारपेट पर

ऑस्कर 2017 रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा बेहद ही सिंपल लुक में नज़र आई लेकिन कहते हैं न ख़ूबसूरती सादगी में ही है

Written by: Neha Singh
Published: February 27, 2017, 7:27 AM IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 89वें ऑस्कर अवार्ड में अपनी एंट्री से एक बार फिर सबको अपना फैन बना दिया है। पिग्गी चोप्स जिन्होंने दूसरी बार ऑस्कर अवार्ड की रेड कारपेट पर वाक किया उन्होंने फिर से अपने लुक्स से सबको इम्प्रेस किया है। ऑस्कर 2017 रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा बेहद ही सिंपल लुक में नज़र आई लेकिन कहते हैं न ख़ूबसूरती सादगी में ही है। प्रियंका का ये सादगी भरा लुक यक़ीनन लोगों की चर्चा में शामिल होगा।

प्रियंका चोपड़ा ने इस साल ऑस्कर समारोह में राल्प एंड रस्सो द्वारा डिजाईन किया हुआ वाइट और सिल्वर गाउन पहना है। गाउन यूँ तो बेहद खूबसूरत है लेकिन उसका ऊपरी भाग प्रियंका पर कम जंच रहा है। देखना होगा की ऑस्कर रेड कारपेट क्रिटिक्स इसपर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। प्रियंका ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है और कान में डायमंड एअरिंग पहनी हुई है। उनकी ड्रेस को मैच होता ब्रेसलेट उन्होंने अपने दोनों हांथों में पहना हुआ है। कूल मिलकर प्रियंका बेहद क्लासी लग रहीं हैं। यह भी पढ़ें: ऑस्कर 2017 लाइव अपडेट

Featured 1

PeeCee Oscars 2017

PeeCee Oscars 2017(2)

Priyanka Chopra red carpet Oscars 2017

प्रियंका का पिछले साल वाला ऑस्कर लुक काफी पसंद किया गया था। उन्होंने ज़ुहैर मुराद द्वारा डिजाईन किया हुआ वाइट गाउन पहना था जिसने क्रिटिक की तरफ से खूब तारीफ बटोरी थी। वो उस वक़्त गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस भी बन गयी थी।

तस्वीर: Getty Images

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.