EnglishHindi

Oscars 2022 Nominations: ऑस्कर की रेस से Jai Bhim और Marakkar बाहर, ये 10 बेस्ट फिल्में हुईं नॉमिनेट- Full List

Oscars 2022 Nominations: आइए आपको वो 10 फिल्मों के नाम बताते हैं जिन्हें ऑस्कर 2022 के लिए नॉमिनेट किया गया है.

Written by: Faizan Anjum
Published: February 9, 2022, 3:53 PM IST

Oscars 2022 Nominations: किसी भी फिल्म का ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होना फक्र की बात होती है. 94वां एकेडमी अवार्ड (94th Academy Awards Nominations) यानी ऑस्कर पुरस्कार 2022 (Oscar Awards 2022) के नॉमिनेशन की घोषणा हो चुकी है. एकेडमी अवार्ड (Academy Awards) के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ऑस्कर नॉमिनेशन की लिस्ट जारी की गई है. इस बार कुछ ऐसी फिल्मों ने लिस्ट में जगह बनाई है जिसे देखकर लोग वाकई खुश हुए हैं. भारत के लिए खबर अच्छी नहीं रही. इंडिया से  ‘जय भीम’ (Jai Bhim) और ‘मरक्कर’ (Marakkar) को ऑस्कर के लिए भेजा गया था मगर दोनों फिल्में फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाई.

आइए आपको वो 10 फिल्मों के नाम बताते हैं जिन्हें ऑस्कर 2022 के लिए नॉमिनेट किया गया है.

कोडा (Coda)

कोडा की कहानी लीग से अलग है. ये फिल्म एक बहरे परिवार में जन्मी एक नार्मल लड़की के इर्द गिर्द घूमती है. ये फिल्म आपके दिल और ज़हन में बस जाएगी.

डोन्ट लुक अप (Don’t Look Up)

इस फिल्म में गहरी बात की गई है मगर कॉमिक स्टाइल में. डोन्ट लुक अप में ये दिखाया गया है कि फ्यूचर में किस तरीके से हमारी धरती खत्म हो जाएगी.

ड्राइव माय कार (Drive My Car)

ड्राइव माय कार (Drive My Car) एक कपल की लव स्टोरी है जिसे बेहतरीन अंदाज़ में दर्शाया गया है. इसकी कहानी एक रिश्ते की परेशानियों और अहमियत पर आधारित है.

बेलफास्ट (Belfast)

फेमस डायरेक्टर केनेथ ब्रनाघ की इस फिल्म में दो कम्युनिटी के बीच के झगड़े और दंगे को दिखाया गया है. केनेथ ब्रनाघ ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

ड्यून (Dune)

इस फिल्म की कहानी भी काफी दिलचस्प है. इस फिल्म में ये दिखाया जाता है कि अलग अलग प्लेनेट पर लोग बसे हुए हैं. इन प्लेनेट को अलग-अलग हाउस और कंट्री की तरह रन किया जाता है. इसे चलाने के लिए एक शासक भी होता है. जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे वैसे थ्रिल और मिस्ट्री भी आगे बढ़ती है.

किंग रिचर्ड (King Richard)

विल स्मिथ की बायोग्राफिकल फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ को पर्दे पर बखूबी दर्शाया गया है. फिल्म में उनकी पर्सनल स्टोरी से आप आसानी से रिलेट कर पाएंगे.

लीकोराइस पिज्जा (Licorice Pizza)

‘लीकोराइस पिज्जा’ कॉमेडी ड्रामा है जिसे पॉल थॉमस एंडरसन ने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है. ये फिल्म आपको पूरा एंटरटेन करेगी.

नाइटमेयर ऐले (Nightmare Alley)

ये एक साइक्लोजिकल थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म की कहानी 1940 में शुरू होती है. एक लड़के की ज़िंदगी की जद्दोजहद को बेहद सलीके से इस फिल्म में दिखाया गया है. सस्पेंस से भरी फिल्म आखिर तक दिलचस्पी बनाए रखती है.

द पॉवर ऑफ द डॉग (The Power Of The Dog)

इस फिल्म में आपको जानवर और इंसान के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी. फिल्म की कहानी काफी मज़ेदार है.

वेस्ट साइड स्टोरी (West Side Story)

म्यूजिकल फिल्म ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ में मॉडर्न रोमियो और जूलियट की कहानी है.

बता दें कि ऑस्कर नॉमिनेशन को ऑस्कर डॉट कॉम, ऑस्कर डॉट ओआरजी और फिल्म अकादमी के डिजिटल प्लेटफॉर्म (ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक) पर लाइव देखा जा सकता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.