By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ott Movies And Web Series September This Week On Netflix Amazon Prime See The List Here
OTT Release This Week: इस हफ्ते मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का पूरा तड़का, यहां देखें पूरी लिस्ट
OTT Movies and Web Series This Week: सिनेमा से प्रेम करने वालों के लिए ओटीटी पर इस हफ्ते सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांस और एक्शन से भरा होगा.
सितंबर 2023 का दूसरा हफ्ता चल रहा है. दूसरे हफ्ते और तीसरे हफ्ते में भी आपको OTT पर दमदार वेब सीरीज और फिल्में देखने को मिलने वाली हैं. इस वीकेंड पर कई मसालेदार फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, जी 5 जैसे कई ओटीटी प्लेटफार्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज का दमदार लाइनअप है. सितंबर 2023 का ये हफ्ता आपके लिए मनोरंजन से भरा होगा. सिनेमा से प्रेम करने वालों के लिए ओटीटी पर इस हफ्ते सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांस और एक्शन से भरा होगा. कोरियन ड्रामा के अलावा साउथ की फिल्मों का तड़का भी देखने को मिलेगा.
काला (Kaala)
बिजॉय नांबियार की नई वेब सीरीज काफी धमाकेदार बताई जा रही है. इसका ट्रेलर काफी पसंद किया गया है. अब आप इस पूरी वेब सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 सितंबर से देख सकते हैं. इस वेब सीरीज में सस्पेंस भरपूर है जिसे देखकर आपको काफी अच्छा लगेगा.
भोला शंकर (Bhola Shankar)
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म भोला बॉकस ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन अगर आप इस फिल्म को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो दो दिन का और इंतजार करना होगा. 15 सितंबर से ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने लगेगी.
बंबई मेरी जान (Bambai Meri Jaan)
1’बम्बई मेरी जान’ में गैंगस्टर दारा कादरी की कहानी दिखाई गई है. 4 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर बंबई मेरी जान वेब सीरीज स्ट्रीम करने लगेगी. यह एक एक्शन थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज है जिसमें केक मेनन, कृतिका कार्मा और अश्विन तिवारी मुख्य रूप में नजर आएंगे. सीरीज में क्रितिका कामरा, निवेदिता भट्टाटार्य और अमायरा द्स्तूर भी नजर आएंगी.
मिसएजुकेशन (Mis Education)
15 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर मिस एजुकेशन स्ट्रीम करने लगेगी. इस वेब सीरीज की कहानी अंग्रेजी वेब सीरीज है जो इन्फ्लूएंसर के ईर्द-गिर्द घूमने वाली है. ये एक सीख देने के साथ आपको खूब हंसाने वाली भी है.

एलीमेंटल (Elemental)
एलिमेंटल’ एक एनिमेटेड फिल्म है, जो एक ऐसे शहर की कहानी दिखाती है, जहां पानी, आग, जमीन और हवा एक साथ रहते . इस फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया गया था. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार कल यानि की 13 सितंबर को देख सकते हैं.
जर्नी ऑफ लव 18 +
‘जर्नी ऑफ लव 18 +’ की कहानी एक युवा पुरुष और महिला के इर्द-गिर्द घूमती है. जो प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन उनके लिए कई मुश्किलें खड़ी होती हैं, दोनों घर से भागकर शादी करने का प्लान बनाते हैं. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं और इसकी रिलीज डेट 15 सितंबर की है.
वाइल्डरनेस (Wilderness)
15 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर वाइल्डरनेस रिलीज होगी. यह एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ब्रिटिश ड्रामा है जिसमें आपको रोमांस भी देखने को मिलेगा.
Also Read:
-
OTT Releases Next Week: अगले हफ्ते सस्पेंस-थ्रिलर का लगेगा तड़का, Netflix-Prime-Hotstar पर रिलीज़ होंगी ये फिल्में-सीरीज़
-
New OTT Releases: इस महीने रिलीज़ होने वाली है बवालिया सीरीज़ ‘Tribhuvan Mishra CA Topper’, कहर बरसा रहा है ट्रेलर
-
OTT This Week: इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, जानें कैसा होगा आपका हफ्ता
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें