शाहरुख-सलमान को लेकर रोना-धोना...अब घर बैठे हैं गोविंदा, इस मशहूर डायरेक्ट ने गिनाई एक्टर की कमियां

Pahlaj Nihalani on Govinda: फिल्ममेकर और सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने हाल ही में गोविंदा के खराब व्यवाहर को लेकर खुलकर बातें की हैं.

Updated: October 4, 2023, 3:30 PM IST

Pahlaj Nihalani on Govinda: फिल्म प्रोड्यूसर और सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन Pahlaj Nihalani ने एक दौर में बॉलीवुड में कई फिल्मों का निर्देशन किया है. इसी बीच में उन्होंने अपने हालिया दिए इटंरव्यू में बॉलीवुड के हीरो नंबर 1  Govinda को लेकर कुछ ऐसी बताें बताई है जो आने वाले समय में विवाद को जन्म दे सकती हैं. दरअसल पहलाज ने गोविंद पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्टर ने सलमान-शाहरुख खान के इर्द-गिर्द झूठी साजिश रची और उनके इस रोने-धोने ने उनके वर्किंग रिलेशनशिप पर काफी असर डाला. गोविंदा ने उस दौरान कई इंटरव्यू में विवादित बयान दिए जिसका असर सीधा उनके करियर पर पड़ा है, तो आइए जानते हैं पहलाज ने गोविंद पर क्या कुछ कहा है.

डेविड धवन ने शुरू की सारी प्रॉब्लम्स

पहलाज निहलानी ने गोविन्दा के साथ कई फिल्मों में काम किया है और अब उन्होंने एक्टर के बारे में वो बातें कही है जो हैरान करने वाली हैं. दरअसल निर्देशक पहलाज ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि ‘दरअसल ये सारी प्रॉब्लम्स डेविड धवन ने शुरू की थी, उन्हें लगता था कि मैं गोविंदा को कास्ट करता हूं इसलिए फिल्में हिट होती हैं और जब मैंने अनिल कपूर को कास्ट किया तो उन्हें लगा मैंने कोई धोखा दिया है. इसके बाद उन्होंने गोविंदा को मेरे खिलाफ खूब भड़काया. कई लोगो ने मुझे इस बात के बारे में बताया और हमने अपने रास्ते अलग कर लिए. गोविंदा ने उनकी बातों में आकर मेरी एक फिल्म भी अधूरी ही छोड़ दी थी, जिसे मैंने किसी और के साथ कंप्लीट किया था.’

सलमान-शाहरुख का नाम लेकर रोना-धोना

निर्देशक ने कहा, ‘बाद में हमने किसी तरह रंगीला राजा में भी साथ काम किया. ये रजनीकांत की फिल्म का रीमेक थी, जिसमें गोविंदा ने बहुत शानदार किरदार निभाया था. मेरी नजर में उन्होंने रजनीकांत से भी अच्छा काम किया था. मुझे यकीन था ये फिल्म उनके करियर के लिए शानदार फिल्म साबित होगी. लेकिन रिलीज से पहले ही उन्होंने प्रेस मीटिंग में इंडस्ट्री से साइडलाइन किए जाने का रोना धोना शुरू कर दिया और सलमान और शाहरुख खान को निशाना बनाया. इसके बाद आखिरी मोमेंट पर सारे शो कैंसल कर दिए गए थे और आज देखो गोविंदा घर पर बैठा है.’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.