अंधविश्वास ने खत्म कर दिया बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का करियर, डायरेक्टर ने बताई पूरी कहानी

Pahlaj Nihalani On Govinda Downfall: पहलाज निहलानी बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और हाल ही में उन्होंनो गोविंदा को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं.

Published date india.com Updated: July 19, 2024 9:48 AM IST
अंधविश्वास ने खत्म कर दिया बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का करियर, डायरेक्टर ने बताई पूरी कहानी

Pahlaj Nihalani On Govinda Downfall: बॉलीवुड में रातों रात स्टार बनना और फिर अचानक से भीड़ में गुम हो जाना ये तो किस्सा आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई सितारे इसलिए खो गया और वो गुम हो गया क्योंकि वो अंधविश्वास औऱ आसल की तरफ जाने लगा हो और अगर आप ये सुनकर हैरान हो गए तो ये ना हो क्योंकि ये सच है और ये कहानी हम नहीं बता रहे हैं बल्कि प्रोड्यूसर पहलाज ने हाल ही में हीरो नंबर 1 गोविंदा को लेकर ये बातें कही हैं और बताया है कि कैसे गोविंदा ने अपने करियर में आसमान छुआ है तो उथल-पुथल भरे दौर को भी देखा है. तो आइए जानते हैं कि कैसे गोविंदा अचानक से पर्दे से गायब हो गए.

गोविंदा एक दौर में थे चमकता सितारा

प्रोड्यूसर और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने हाल ही में अपने खास दोस्त गोविंदा को लेकर कई सारी बातें कही हैं और उन्होंने जो कुछ कहा है वो हैरान करने वाला है. इंडस्ट्री के नंबर हीरो रहे गोविंदा के साथ प्रोड्यूसर ने इल्जाम, शोला और शबनम, आंखे जैसी कई हिट फिल्में प्रोड्यूस की है. इसके साथ ही एक दौर में गोविंदा बेहद बड़ा नाम थे और एक साथ कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि वो पर्दे से गायब हो गए.

अंधविश्वास उनके डाउनफॉल का कारण बना

पहलाज निहलानी ने ‘फ्राइडे टॉकीज’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि गोविंदा का करियर कैसे बर्बाद हो गया? उन्होंने कहा ‘गोविंदा धीरे-धीरे अंधविश्वासी होते गए थे. अपने अंधविश्वासों के कारण लोगों को अपने कपड़े बदलने का निर्देश देते थे और उनको लगता था कि सेट पर झूमर गिरने वाला है और लोगों को दूसरी तरफ हटने के लिए कहते थे. कुछ खास दिनों में शूटिंग करने से मना कर देते थे. हमेशा शूटिंग पर देर से आते थे, लेट लतीफी और अंधविश्वास उनके डाउनफॉल का कारण बना.’

अवतार को लेकर कहा झूठ

निर्माता ने आगे कहा कि कई बार गोविंदा अपने अंधविश्वासों के आधार पर लोगों को अपने कपड़े बदलने का निर्देश देते थे. पहलाज निहलानी ने कहा, “यह सब, उनकी सुस्ती और भोलापन के साथ मिलकर उसके डाउनफॉल का कारण बना. इसके साथ ही पहलाज निहलानी ने कहा कि गोविंदा का यह दावा कि उन्हें जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार ऑफर की गई थी. यह बिल्कुल सच नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अभिनेता ने हॉलीवुड की हिट फिल्म को अपनी अधूरी हिंदी फिल्म अवतार समझ लिया था जिसके लिए उन्होंने 40 मिनट तक शूटिंग की थी, लेकिन बाद में यह फिल्म बंद कर दी गई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.