पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के 17 साल के बेटे की शाहरुख के बेटे के जैसी है कद-काठी, फोटो देख लोग बोले- आर्यन का कॉपी पेस्ट

Fawad Khan Son: फवाद खान और माहिरा खान अपनी फिल्म ‘नीलोफर’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इस बार उनके 17 साल के साहबजादे अयान सारी लाइमलाइट बटोर रहे हैं. ऐसे में फैंस का बस एक ही सवाल है इनकी फिल्मों में कब एंट्री होगी.

Published date india.com Published: December 4, 2025 8:42 AM IST
Pakistani actor Fawad Khan 17 year old son ayan resembles Shah Rukh Khan son People said copy and paste of Aryan
Pakistani actor Fawad Khan 17 year old son ayan resembles Shah Rukh Khan son People said copy and paste of Aryan

Fawad Khan Son: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और माहिरा खान की फिल्म ‘नीलोफर’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को अममार रसूल ने लिखा और डायरेक्ट किया है. जिसमें एक बार फिर फवाद और माहिरा की केमेस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है. ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट’ के बाद से ही ये फैंस की जोड़ी फेवरेट बनी हुई है. इस आइकॉनिक जोड़ी ने एक बार फिर लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. लेकिन इस बार लोगों की निगाहें फवाद खान के 17 साल के बेटे पर जाकर टिक गईं. लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि उनका बेटा अयान इतना बड़ा हो चुका है.

अयान और आर्यन में तुलना
आप भी एक बार अयान की तस्वीर देखेंगे तो गच्चा खा जाएंगे. उनका चेहरा काफी हद तक बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन से मिलता है. फवाद और अयान की इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- कॉपी पेस्ट ऑफ फवाद. वहीं एक यूजर ने लिखा- आर्यन जैसी वाइब्स आ रही हैं. हालांकि अयान का कहना है कि वो फिल्मों में नहीं आना चाहते हैं लेकिन लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं.

नीलोफर की कहानी
फवाद और माहिरा की ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इसमें फवाद खान ने मनसूर अली का किरदार निभाया है जो एक मशहूर उर्दू नॉवेलिस्ट हैं. एक लिटरेरी फेस्टिवल के लिए जब वो लाहौर आते हैं वहीं उनकी मुलाकात नीलोफर यानी माहिरा खान से होती है जो एक नेत्रहीन युवती हैं. बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं, और प्यार हो जाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.