By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Pakistani Bhabhi Seema Haider Killer Dance Moves Video Went Viral Watch
पाकिस्तानी 'भाभी' सीमा हैदर का कातिलाना डांस वीडियो वायरल- देखें लटके-झटके
टेलीविजन स्क्रीन से लेकर ऑनलाइन दुनिया तक, सनसनीखेज पाकिस्तानी महिला और चार बच्चों की मां सीमा हैदर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं.
टेलीविजन स्क्रीन से लेकर ऑनलाइन दुनिया तक, सनसनीखेज पाकिस्तानी महिला और चार बच्चों की मां सीमा हैदर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. सीमा अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान को हमेशा के लिए छोड़कर भारत आई है. सीमा जासूस है या एक आम महिला, या फिर उसका भारत आने का मकसद क्या है? इन तमाम सवालों के बीच सीमा को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में उनके लटके-झटकों ने लोगों को हैरान कर दिया है. बता दें, सीमा अपने ससुराल वालों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रहती हैं. सीमा का कहना है कि सचिन से उनकी मुलाकात पब्जी गेम खेलने के दौरान हुई थी. यूपी एटीएस सूत्रों के मुताबिक, एक दिन पहले की पूछताछ में सीमा हैदर ने हर सवाल का बेहद नपा-तुला जबाब दिया.
यूपी एटीएस सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर बेहद तेज दिमाग की है. सूत्रों की मानें तो सीमा से कोई भी बात आसानी से निकलवाना मुश्किल है. पूछताछ के दौरान सीमा हैदर से इंग्लिश की कुछ लाइनें पढ़वाई गईं, जिसे सीमा हैदर ने न सिर्फ अच्छे से पढ़ा, बल्कि इंग्लिश का उच्चारण भी काफी अच्छा किया.
सीमा को नाच-गाने का बेहद शौक है. वो अपने खाली टाइम में वीडियो बनाती थी ऐसा उसका कहना है.
सीमा हैदर का भाई पाकिस्तानी सेना में है. जिस अंदाज और कॉन्फिडेंस से वो एटीएस के सवालों का जवाब दे रही है वो संदेह की स्थिति पैदा करने वाले हैं.
बता दें, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा (30) और सचिन (22) को चार जुलाई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सात जुलाई को एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी. सीमा अपने चार बच्चों के साथ मई में नेपाल से बस में भारत आई थी, ताकि वह अपने साथी सचिन के साथ रह सके, जो उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहता है. दोनों पहली बार 2019 में ऑनलाइन गेम ‘पबजी’ से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे.
Also Read:
-
Viral Video: दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही थप्पड़ मार दिया, सबके सामने बेइज्जत हो गया बेचारा | देखिए वीडियो
-
दुनिया का इकलौता देश जहां पानी से सस्ती है बीयर, होटलों में मुफ्त में मिलती है केन- वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!
-
खोई बच्ची थाने में मजे से कर रही डांस! माता-पिता को ढूंढने में पुलिस की निकली जान, देखें वायरल वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें