
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना (एमएनसीकेएस) की मांग के आगे झुके बॉलीवुड फिल्म वितरक बी4यू फिल्म्स ने पाकिस्तानी फिल्म ‘बिन रोये’ को महाराष्ट्र में रिलीज न करने की पुष्टि की है। एक अधिकारी ने यहां बुधवार को कहा कि वितरक ने महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर को एक पत्र सौंपा है, जिसमें पुष्टि की है कि यह फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होगी। यह भी पढ़े:Shocking! दुनिया भर में मसहूर ये लड़का गंगाजल 2 में बनेगा आइटम गर्ल
महाराष्ट्र को छोड़कर पूरे भारत में यह फिल्म तय दिन यानी शुक्रवार (17 जुलाई) को रिलीज होगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना ने 10 जुलाई को बी4यू को पत्र लिखकर राज्य में फिल्म की रिलीज पर आपत्ति जताई थी और इसे ‘मनसे स्टाइल’ में रोकने की चेतावनी दी थी।
खोपकर ने दावा किया है कि पाकिस्तान देश में विशेषकर महाराष्ट्र में आतंकवाद का कथित प्रायोजक है और यह भारतीय कलाकारों को पाकिस्तान में काम करने की इजाजत नहीं देता। उन्होंने फिल्म को रिलीज न करने की चेतावनी भी दी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.