पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को ED का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

राहत फतेह अली खान ऐसे सिंगर और शख्सियत हैं जिन्हें पाकिस्तान और भारत दोनों देशों में पसंद किया जाता है.

Published date india.com Published: January 30, 2019 12:01 PM IST
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को ED का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. राहत फतेह अली खान को यह नोटिस 2011 में दिल्ली हवाईअड्डे पर उनसे अघोषित अमेरिकी डॉलर जब्त किए जाने के संबंध में जारी किया गया है.

View this post on Instagram

#rahatfatehalikhan

A post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@rahat_fateh_ali_khan__official) on

View this post on Instagram

#rahatfatehalikhan

A post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@rahat_fateh_ali_khan__official) on

ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “राहत फतेह अली खान को विदेशी मुद्रा नियमों का कथित उल्लंघन करते हुए दो करोड़ रुपये की हेराफेरी के लिए कारण बताओ (Show cause) नोटिस जारी किया गया है.” बता दें कि कि इससे पहले भी साल 2011 में राहत फतेह अली खान को दिल्ली एयरपोर्ट पर डॉलर्स के साथ पकड़ा गया था. राहत फतेह अली खान ये पैसे बिना घोषित किए ही ले जा रहे थे. इस घटना के बाद काफी हंगामा भी मचा. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नोटिस मिलने पर वह करीब चार साल बाद भारत आए.

View this post on Instagram

#rahatfatehalikhan

A post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@rahat_fateh_ali_khan__official) on

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राहत फतेह अली खान ऐसे सिंगर और शख्सियत हैं जिन्हें पाकिस्तान और भारत दोनों देशों में पसंद किया जाता है. राहत फ़तेह अली खानका जन्म 1974, फैसलाबाद, पाकिस्तान में हुआ. वह विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे हैं. राहत भी मुख्य रूप से सूफी गीतकार हैं और कव्वाली के अलावा वह गज़ल भी गाते हैं. राहत भारतीय फिल्म इंडस्ट्री बालीवुड के एक जाने माने सिंगर हैं.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.