Pakistani Singer Rahat Fateh Ali Khan Has Been Arrested At Dubai Airport
राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी की खबरों को बताया Fake, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया पूरा सच
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहत फतेह अली खान के फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. हालांकि, सिंगर की गिरफ्तारी हुई है या नहीं इस बात का सच अभी तक नहीं पता चला है.
Rahat Fateh Ali Khan Arrested: जियो टीवी के हवाले से खबर सामने आई थी कि पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो कुछ और ही कहानी बता रही है. सिंगर के मैनेजमेंट टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राहत फतेह अली खान बिल्डिंग की बालकनी में बैठे नजर आ रहे हैं और अपनी गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं.
सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताया पूरा सच
वीडियो में राहत फतेह अली कहते हैं कि मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हूं और यहां सब ठीक है. उन्होंने आगे कहा मैं आप सब से ये गुजारिश करूंगा कि ऐसे घटिया अफवाहों पर बिल्कुल भी कान न धरें. ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं. मैं जल्द ही अपने वतन लौटूंगा और आपको नए गाने से सरप्राइज करूंगा. सिंगर के इस वीडियो से कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
वीडियो में राहत ने अपनी गिरफ्तारी की बात का जिक्र नहीं किया है, साथ ही उन्होंने ये खंडन भी नहीं किया कि उन्हें दुबई में डिटेन किया गया था या नहीं. ये बात सभी को हैरान कर रही है कि अगर ऐसा नहीं हुआ था तो सिंगर ने जिक्र क्यों नहीं किया?
किस मामले में फंसे हैं राहत फतेह?
सिंगर की गिरफ्तारी की खबर उस वक्त सामने आई जब वह पूर्व मैनेजर से विवाद में फंसे हुए हैं. दरअसल, राहत के खिलाफ उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी. मैनेजर ने आरोप लगाया था कि सिंगर ने उन्हें अनुचित तरीके से नौकरी से निकाल दिया था. नौकरी से निकाले जाने के बाद सलमान ने दुबई में उनके खिलाफ शिकायत की, और सोमवार को सिंगर को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि अभी तक सही आरोप का पता नहीं चल पाया है. लेकिन सिंगर की मैनेजमेंट टीम ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा है कि वो मामले में अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
राहत फतेह अली खान ने मांगी थी माफी
यह पहली बार नहीं है जब सिंगर का नाम विवादों में आया हो, इसी साल जनवरी में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में वो अपने नौकर को पिटते दिखाई दिए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने उस चीज के लिए माफी भी मांगी थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.