Panga Box Office Collection Day 3: कंगना रनौत की 'पंगा' ने सपनों को किया साकार, कमाई ने पकड़ी रफ्तार

Panga Box Office Collection Day 3: कंगना रनौत की फिल्म पंगा शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है.

Published date india.com Published: January 27, 2020 10:00 AM IST
Kangana Ranaut and Jassie Gill on the poster of Panga's song, Dil Ne Kaha
Kangana Ranaut and Jassie Gill on the poster of Panga's song, Dil Ne Kaha (Photo Courtesy: Instagram/@jassie.gill)

Panga Box Office Collection Day 3: कंगना रनौत की फिल्म पंगा शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म नेशनल कबड्डी प्लेयर की जिंदगी पर आधारित है. कंगना रनौत इस फिल्म में कबड्डी प्लेयर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी जबरदस्त होने के बावजूद भी पहले दिन फिल्म ने उतनी कमाई नहीं की जितनी उम्मीद की जा रही थी. लेकिन गणतंत्र दिवस पर फिल्म को रफ्तार मिली है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की थी. वहीं तीसरे दिन तक फिल्म का कलेक्शन 13 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ‘पंगा’ ने पहले दिन 2.70 करोड़ और दूसरे दिन 5.61 करोड़ रुपये की कमाई की.

Sushmita Sen Birthday: सुष्मिता सेन के प्यार में सुसाइड करने वाला था ये डायरेक्टर, कईयों के साथ था रिलेशन?


यह फिल्म फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत की गई है. इसमें ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी हैं. फिल्म को 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया.

बता दें कि फिल्म पंगा को डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले अश्विनी नील बट्टे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं. फैंस को कंगना रनौत की फिल्म पंगा भी पसंद आ रही है. कंगना की नेचुरल एक्टिंग के लोग कायल हुए हैं. इसे कंगना के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस कहा जा रहा है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पंगा को साढ़े 3 स्टार दिए हैं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.