Pankaj Dheer Daughter In Law Know The Love Story Of Nikitin Dheer And Kratika Sengar
पंकज धीर से रोल मांगने गईं कृतिका सेंगर, बन गईं उनके घर की बहू, जानें थांगाबली और टीवी की लक्ष्मीबाई की लव स्टोरी
टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में शुमार निकितिन धीर और कृतिका सेंगर की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती. पर शायद आपको इस बात का नहीं पता होगा कि निकितिन धीर के पिता पंकज धीर के जरिए इस लव स्टोरी की शुरुआत हुई.
Pankaj Dheer Daughter In Law: लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे पकंज धीर की बुधवार (15 अक्टूबर) की मृत्यु हो गई है. ऐसे में पकंज धीर के परिवार के बेटे और बहु को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पकंज धीर के बेटे निकितिन धीर और बहु कृतिका सेंगर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक माने जाते हैं. इन दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती. बता दें कि इन कपल्स की लव स्टोरी की शुरुआत पकंज धीर के जरिए हुई थी. माना जाता है कि निकितिन धीर और कृतिका सेंगर की मुलाकात एक फिल्मी रोल की तलाश के जरिए हुई, लेकिन प्यार ने उन्हें जीवन भर के लिए बांध दिया. चलिए जानते हैं इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में.
बता दें कि निकितिन धीर और कृतिका सेंगर की शादी साल 2014 में हुई थी. माना जाता है कि कृतिका सेंगर एक ऑडिशन के लिए निकितिन के पिता पंकज धीर से मिलने पहुंची थी. ऐसा कहा जाता है कि पहली मुलाकात में ही पंकज धीर ने कृतिका सेंगर को अपनी बहू बनाने का मन बना लिया था.
कैसे पकंज धीर बने अपने बेटे की लव स्टोरी का जरिया?
साल 2014 से जब कृतिका सेंगर अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक फिल्म ऑडिशन में निकितिन के पिता पंकज धीर से मिली. इस दौरान मशहूर एक्टर और डायरेक्टर पंकज धीर पनी पहली निर्देशित फिल्म ‘माई फादर गॉडफादर’ पर काम कर रहे थे. इस दौरान पंकज को कृतिका की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने उन्हें फिल्म का लीड रोल उन्हें ऑफर कर दिया. लेकिन यहीं ट्विस्ट आया – पंकज को कृतिका सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि अपने बेटे निकितिन के लिए परफेक्ट बहू भी लगीं.
कृतिका के घर बेटे का रिश्ता लेकर पहुंचे पंकज धीर
कृतिका से मुलाकात के बाद पकंज धीर इतने खुश हो गए कि वो कृतिका से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने लगे और फिर सीधे कृतिका के माता-पिता से उन्होने संपर्क किया. पहले कृतिका को इस बात का बिल्कुल बी अंदाजा नहीं था कि रोल मांगने गईं तो घर की बहू बन जाएंगी. निकितिन और कृतिका उस वक्त इंडस्ट्री में एक-दूसरे को नाम से जानते तो थे, लेकिन कभी मिले नहीं थे. निकितिन ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की सुपरहिट फिल्म के बाद थांगाबली के नाम से घर-घर मशहूर हो चुके थे, वहीं कृतिका ‘झांसी की रानी’ सीरियल से टीवी क्वीन बन चुकी थीं. पंकज की इस ‘कास्टिंग कॉल’ ने दोनों की जिंदगी बदल दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.