Pankaj Dheer Death: पहले अर्जुन बन रहे थे पंकज धीर, जानें फिर कैसे कर्ण के किरदार को कर दिया अमर- दिलचस्प है कहानी

अभिनेता पंकज धीर शुरुआत में अर्जुन का किरदार निभाने के लिए चुना गया था. मगर एक छोटी-सी बात ने उनका यह मौका छीन लिया.

Published date india.com Updated: October 15, 2025 1:46 PM IST
महाभारत में पंकज धीर
महाभारत में पंकज धीर

टेलीविजन ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता पंकज धीर ने 15 अक्टूबर 2025 को दुनिया से विदा ली. पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. कर्ण की भूमिका के लिए जाने गए पंकज धीर को ‘महाभारत’ में अर्जुन बनने के लिए चुना गया था. लेकिन बीआर चोपड़ा को दिए एक जवाब की वजह से उनसे ये किरदार छिना था. खैर… जो होता है अच्छे के लिए ही होता है, यह बात यहां पर बिलकुल सटीक बैठती है. आइए जानते हैं वो किस्सा जिसने पंकज धीर ने कर्ण की भूमिका दिलाई.

अर्जुन की भूमिका के लिए चुने गए थे

पंकज धीर ने बताया कि ऑडिशन के बाद संवाद लेखक राही मासूम रज़ा, भृंग तुपकरी और पंडित नरेंद्र शर्मा जैसे दिग्गजों को लगा कि वह अर्जुन की भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं. सबकुछ तय हो चुका था और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे. लेकिन तभी बी.आर. चोपड़ा का फोन आया, जिन्होंने कहा कि अर्जुन के किन्नर रूप बृहन्नला को निभाने के लिए उन्हें मूंछें साफ करनी होंगी.

धीर ने साफ इनकार

धीर ने साफ इनकार कर दिया. उनका कहना था कि मूंछें हटाने से उनके चेहरे की बनावट बिगड़ जाएगी और लुक अच्छा नहीं लगेगा. इस जवाब से नाराज़ होकर बी.आर. चोपड़ा ने उन्हें शो से बाहर कर दिया और कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया. उस वक्त पंकज धीर को लगा कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी है, लेकिन किस्मत ने उनके लिए एक नया रास्ता तैयार कर रखा था.

छह महीने बाद बी.आर. चोपड़ा का फोन आया

छह महीने बाद उन्हें दोबारा बी.आर. चोपड़ा का फोन आया इस बार कर्ण की भूमिका के लिए. चोपड़ा ने कहा कि इस किरदार के लिए उन्हें मूंछें कटवाने की जरूरत नहीं होगी. इसी के साथ पंकज धीर को वह रोल मिला जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. अभिनेता ने इस किस्से पर बाद में कहा था कि कहा, “शायद यही नियति थी अर्जुन नहीं, बल्कि कर्ण बनना ही मेरे लिए लिखा था.”

पंकज धीर का परिवार

पंकज धीर का परिवार फिल्म इंडस्ट्री से गहराई से जुड़ा हुआ है. उनके परिवार में पत्नी नीता धीर हैं. वे भी अभिनेत्री हैं और कई टीवी शोज़ और फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. बेटा निखिल धीर (Nikitin Dheer) भी बॉलीवुड अभिनेता हैं, चक दे! इंडिया, जय हो, चेन्नई एक्सप्रेस, और शेरशाह जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. बहू कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) हैं, वह भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने शादी में ज़रूर आना, हाउसफुल 4, और यमला पगला दीवाना फिर से जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

पंकज धीर का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसके तहत उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में और म्यूज़िक वीडियो बनाए हैं. उनका परिवार भारतीय फिल्म और टेलीविज़न इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम माना जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.