Pankaj Dheer Has Gone Blind When A Fountain Of Blood Came Out From The Corner Of Karna Eye During Shooting Of Mahabharata
'पंकज धीर अंधा हो गया है', जब 'महाभारत' की शूटिंग के दौरान 'कर्ण' की आंख के कोने से निकला था खून का फव्वारा, फिर जंगल में...
पंकज धीर को बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है. उन्होंने इस रोल को छोटे पर्दे पर जीवंत कर दिया था.
Pankaj Dheer has gone blind when a fountain of blood came out from the corner of Karna eye during shooting of Mahabharata
पंकज धीर ने महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर इसे छोटे पर्दे पर जीवंत कर दिया था. इस सीरियल से जुड़े एक सीन की शूटिंग के दौरान उनकी आंखों को गंभीर घाव लगते-लगते बचा था. इस किस्से का जिक्र उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था.
पंकज धीर ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, “सीरियल के लिए कर्ण और अर्जुन के बीच युद्ध की शूटिंग हो रही थी. तीर मेरे धनुष को छूकर टूट जाना चाहिए था, लेकिन किसी तकनीकी खराबी के कारण तीर मेरी आंख के कोने में जा लगा. जब उन्होंने तीर निकाला, तो खून का फव्वारा निकला. मैं बस लोगों को यह कहते हुए सुन पा रहा था, ‘पंकज धीर अंधा हो गया है.’ और मैं सोच रहा था कि मेरा करियर अभी शुरू ही हुआ है, मुझे क्या हो गया है?”
उन्होंने आगे कहा, “शो की शूटिंग फिल्म सिटी में हो रही थी, और उस समय वहां पर जंगल था. आस-पास कोई डॉक्टर नहीं था. वे मुझे एक छोटी सी डिस्पेंसरी में ले गए, जहां एक बूढ़ा डॉक्टर एक छोटे से कमरे में बैठा था. उसने मुझे इंजेक्शन दिए, टांके लगाए, और मेरी आंख पर पट्टी बांधी.”
pankaj dheer
लेकिन पंकज धीर को आराम करने का मौका नहीं मिला. कुछ ही समय बाद बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा का सेट पर फोन आया. उन्होंने शूटिंग जारी रखने का आदेश दिया क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो आगे का एपिसोड टेलीकास्ट नहीं हो पाता.
इसी कारण न चाहते हुए भी पंकज धीर को शूटिंग करनी पड़ी. शूटिंग के दौरान उनकी आंख पर लगी पट्टी दिखाई न दे, इसकी भी एक तरकीब निकाली गई है. पंकज धीर ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा था, “उन्होंने मेरे चेहरे के एक तरफ से शूट किया और मेरी पट्टी को छोटा कर दिया, और इस तरह मैंने वह सीन पूरा किया.”
Add India.com as a Preferred Source
एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था कि ‘महाभारत’ में उनके रोल के लिए प्रति एपिसोड 3 हजार रुपए दिए जाते थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.