रजनीकांत का चहिता है ये बॉलीवुड स्टार, खुद रखते हैं इनके खाने-पीने का ध्यान

फिल्म में नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी भी हैं.

Published date india.com Updated: March 17, 2018 12:45 PM IST
Pankaj Tripathi says Superstar Rajinikanth ensured I ate on time  | रजनीकांत का चहिता है ये बॉलीवुड स्टार, खुद रखते हैं इनके खाने-पीने का ध्यान

सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘काला’ जल्द ही रिलीज होने वाली है.समय-समय पर फिल्म के पोस्टर और टीज़र भी रिलीज हो रहे हैं. रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स भी हैं. हाल ही में फिल्म के अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि फिल्म ‘काला’ की शूटिंग के दौरान रजनीकांत इस बात का ध्यान रखते थे कि मैंने समय पर खाना खाया है या नहीं. पंकज त्रिपाठी और रजनीकांत फिल्म ‘काला’ में एक साथ दिखाई देंगे.

‘काला’ में पकंज एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं. यह उनकी पहली तमिल फिल्म है. पकंज ने कहा, “रजनी सर के साथ मेरा शूटिंग का अनुभव अद्भुत रहा. वह बहुत ही विनम्र हैं, वह रोजाना इस बात का ध्यान रखते थे कि मैंने समय पर खाना खाया है या नहीं. हमारी अभिनय, आध्यात्मिकता और फिल्म उद्योग के बारे में बातचीत होती थी. वह कैमरे के सामने बिल्कुल अलग ही होते हैं. मैंने इस अनुभव से बहुत कुछ सीखा है.”

उन्होंने कहा, “मैं जानता था कि मैं एक दिन ऐसी फिल्म का हिस्सा बनूंगा, जहां मुझे उन जैसे प्रतिभाशाली शख्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा. जैसे ही यह प्रस्ताव मेरे पास मैंने तुरंत हामी भर दी.”

इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक पा. रंजीत हैं. इसमें नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी भी हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म ‘काला’ के निर्माताओं ने इसका ट्रेलर तमिल, हिंदी और तेलुगू में जारी किया था.
input with ians

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.