'मेरे ऊपर काला जादू हुआ है, मैं मर जाऊंगा, मुझे बचा लो', प्रेमानंद जी महाराज के सामने गिड़गिड़ाया ये एक्टर

Paras Chhabra And Karan Khandelwal Visited Premanand Maharaj: इस एक्टर ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के दरबार में ये दावा किया कि उसके ऊपर काला जादू हुआ है.

Published date india.com Updated: June 18, 2025 7:33 PM IST
Paras Chhabra And Karan Khandelwal Visited Premanand Maharaj said Black magic has been done on me
Paras Chhabra And Karan Khandelwal Visited Premanand Maharaj said Black magic has been done on me

Paras Chhabra And Karan Khandelwal Visited Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज जी महाराज का प्रवचन सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. गुरुजी जी उनकी समस्याएं सुनते हैं और उसका समाधान भी बताते हैं. हाल ही में टीवी एक्टर पारस छाबड़ा और करण खंडेलवाल प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने गए. जहां पारस ने बताया कि कुछ वक्त पहले वो डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे थे. जिसके कारण उन्होंने तीन साल तक घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था. पारस ने बताया कि प्रेमानंद महाराज की सलाह पर उन्होंने राधा रानी का नाम जपना शुरू किया, जिससे उनकी मानसिक स्थिति में काफी सुधार आया है.

करण खंडेलवाल ने भी अपनी समस्या महाराज जी को बताते हुए दावा किया कि उन्हें लगता है कि किसी ने उन पर काला जादू किया है. इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, “काला जादू जैसी कोई चीज नहीं है, कोई आपको ठगने की कोशिश कर रहा है.” उन्होंने करण को व्यायाम करने और राधा का नाम जपने की सलाह दी. प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा, “खाली दिमाग शैतान का घर होता है,” इसलिए व्यस्त रहा करो.

Paras Chhabra And Karan Khandelwal Visited Premanand Maharaj said Black magic has been done on me

Paras Chhabra And Karan Khandelwal Visited Premanand Maharaj

बता दें, प्रेमानंद जी महाराज की शिक्षाएं वेदों, उपनिषदों और भगवद गीता पर आधारित होती हैं. वह भक्ति और प्रेम के महत्व पर जोर देते हैं और लोगों को भगवान के प्रति अपने प्रेम को बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं.

महाराज जी लोगों को उनके जीवन की समस्याओं का समाधान करते हैं और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.