‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ फिल्म ने दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में एक है. इस फिल्म के तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल कॉमेडी ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया था. इस फिल्म में परेश रावल की कॉमेडी टाइमिंग से लेकर स्कीमें सोचने वाले राजू और श्याम के किरदार तक को फैंस का भरपूर प्यार मिला था. ऐसे में जब इसके तीसरे भाग के बनने की बात हुई तो खबर थी कि अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन लेंगे और इस खबर पर मुहर खुद बाबू भैया यानि परेश रावल ने लगाई थी. हालांकि अब एक्टर ने खुद इसपर सफाई दी है.
दरअसल जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी, तो परेश रावल ने ट्वीट करके अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन के फिल्म में होने की जानकारी फैंस को दी थी, जिसकी वजह से एक्टर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब हाल ही में न्यूज 18 से खास बातचीत में परेश रावल ने अपनी सफाई पेश की और फिल्म की स्टार कास्ट और कार्तिक को लेकर खुलकर बातें की हैं.
‘न्यूज 18’ की खास बातचीत में परेश रावल ने पहली बार हेरा फेरी के मुद्दे पर खुलकर बात की है औऱ साथ ही कार्तिक के किरदार पर खुलासा किया है. परेश रावल ने कहा ‘कार्तिक आर्यन की फिल्म में एक अलग भूमिका थी. कार्तिक को राजू का किरदार नहीं निभाना था, जिसे अक्षय कुमार ने निभाया था. कार्तिक का किरदार राजू के समान कपड़े से नहीं बनाया गया था और उसे एक अलग कपड़े से बनाया गया था. कार्तिक की भूमिका अलग थी और उसमें राजू की तुलना में एक अलग तरह की ऊर्जा थी. उनके किरदार का आधार अलग था. किसी को किसी की प्रतिक्रिया से डरना नहीं चाहिए . ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार जब लोग फिल्म देखते हैं, तो वे सारी प्रतिक्रियाएं भूल जाते हैं.’
परेश रावल ने इस तरह कंफर्म किया किया कि पिछले साल कार्तिक आर्यन को ‘हेरा फेरी 3’ के लिए कास्ट किया गया था लेकिन इस खबर को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और बहुत सोचने के बाद मेकर्स ने फ्रेंचाइजी फिल्म को मूल कलाकारों के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया जिसमें परेश रावल के अलावा अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का नाम शामिल है.
परेश रावल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, जब लोग फिल्म देखते हैं, तो वह सारी प्रतिक्रियाएं भूल जाते हैं. इसलिए हमें कभी भी किसी भी तरह की प्रतिकिया से डरना नहीं चाहिए. आपको बता दें कि कुछ समय पहले परेश रावल ये बताया था कि वह उनके किरदार बाबू राव पर बनने वाले मीम्स से अब बिल्कुल उब चुके हैं. परेश रावल ने ये भी बताया कि फिर हेरा-फेरी के दौरान वह काफी ओवर कांफिडेंट हो गए थे. आपको बता दें कि सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.