Parineeti Chopra And Raghav Chadha Baby The Couple Is Overjoyed With The Arrival Of Their Little Prince Saying Arms Are Full Heart Too
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Baby: 'नन्हे राजकुमार' के घर आने से बेहद खुश है ये कपल, बोले- बांहें भरी हैं दिल भी...
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम पार्टी नेता राघव चड्डा हाल ही में एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं. उन्होंने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Baby The couple is overjoyed with the arrival of their little prince saying arms are full heart too
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Baby: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने हाल ही में लगभग दो साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. दिवाली के शुभ अवसर पर इनके घर नन्हा राजकुमार आया है. ऐसे में इस कपल ने दोगुनी खुशी को सेलिब्रेट किया. बता दें, 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नर्क चतुर्दशी के दिन परिणिति ने एक बेटे को जन्म दिया. राघव चड्ढा ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया और पूरे परिवार ने बच्चे संग दिवाली मनाई.
राघव चड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा- आखिरकार वो आ गया! हमारा बेबी बॉय. अब हमें अपनी पुरानी जिंदगी याद नहीं आ रही है. हमारी बांहें भरी हुई हैं. दिल और भी ज्यादा. पहले हमारे पास एक दूसरे का साथ था अब हमारे पास सब कुछ है. कृतज्ञता के साथ, परिणीति और राघव.
इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा कई नेताओं ने भी दोनों को बधाई दी. प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- Congratulation इसके साथ ही you are my sunshine गाना भी टैग किया. फैंस ने भी बधाई संदेशों के साथ सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार कर दी है.
बता दें, एक इंटरव्यू में परिणिति ने बताया था कि उनकी राघव से मुलाकात एक ब्रेकफास्ट मीटिंग में हुई थी जहां उन्होंने गूगल करके चैक किया था कि वो सिंगल है या नहीं. फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली.
परिणिति जल्द ही थ्रिलर फिल्म मिसेज में नज़र आएंगी. प्रेग्नेंसी के दौरान वो दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.