Parineeti-Raghav: शादी तो हो गई, अब हनीमून पर कहां जाएंगे Mr. & Mrs Chadha?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए. अब लोग जानना चाहते हैं दोनों का हनीमून को लेकर क्या प्लान है.

Published date india.com Updated: September 25, 2023 11:30 AM IST
Parineeti Chopra and Raghav Chadha honeymoon details
Parineeti Chopra and Raghav Chadha honeymoon details

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Honeymoon: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को शादी के सात फेरे लिए. उदयपुर के लीला पैलेस में हुई इस शाही शादी के बारे में हर छोटी से छोटी बात फैंस जानना चाहते हैं. परिणीति और राघव की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हालांकि सोमवार को खुद परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैडिंग पिक्स शेयर की और कैप्शन में लिखा- ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया था. लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार था.आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! अब हम एक दूजे के बिना नहीं रह पाएंगे.

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

पंजाबी रीति-रिवाज से संपन्न इस वैवाहिक कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. पहली तस्वीर में इस तस्वीर में मिस्टर और मिसेज चड्ढा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. परिणीति सिन्दूर, हाथों में चूड़ा और गुलाबी साड़ी में दुल्हन की तरह लग रही हैं, वहीं राघव चड्ढा भी काले सूट में अच्छे लग रहे हैं.

शादी के अब फैंस जानना चाहते हैं कि इस जोड़े ने अपना हनीमून डेस्टिनेशन कहां चुना है. हालांकि इस बारे में अभी बस कयास ही लगाए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल ग्रीस या मालदीव्स हनीमून के लिए जा सकते हैं.

raghav and parineeti wedding album

raghav and parineeti wedding album

शादी से पहले परिणीति ने रखी शर्त

शादी रविवार 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई. इस दौरान परिणीति ने सारे रिश्तेदारों के सामने राघव के सामने एक शर्त रखी जिसे उन्हें मानना पड़ा. दरअसल, एक्ट्रेस ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए परी हमेशा सही होगी. राघव ने अपनी होने वाली बीवी की इस शर्त को बड़े ही आराम से मान लिया. बता दें, शादी की रस्में 22 सितंबर को मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुईं. 23 सितंबर को हल्दी और सूफी नाइट में खूब धमाल हुआ.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
raghav chaddha and parineeti chopra

raghav chaddha and parineeti chopra

परिणीति-राघव हैं बेस्ट जोड़ी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की च्वाइस काफी मिलती-जुलती है. शायद यही वजह है कि दोनों एक दूसरे के करीब आए. एक्ट्रेस बनने से पहले परी यूके यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनचेस्टर में बिजनेस, इकॉनिमिक्स और फाइनांस का डिग्री कोर्स कर‌ रहीं थीं. कहा जाता है कि राघव चड्ढा भी उसी दौरान लंदन‌ स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई कर‌ रहे थे और ऐसे में दोनों की शुरुआती जान-पहचान उसी दौरान यूके में ही हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को जानने‌ लगे थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.