हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के आधिकारिक रीमेक के लिए तैयार अभिनेत्री परिणति चोपड़ा अच्छे से जानती हैं कि हॉलीवुड थ्रिलर में मुख्य किरदार निभाने वाली एमिली ब्लंट से उनकी तुलना जरूर की जाएगी. परिणति के अनुसार हॉलीवुड वर्जन में ब्लंट के अभिनय ने उन्हें काफी प्रभावित किया.
बिकिनी में वाणी को देखकर लोगों के दिलों में पड़ी ठंडक, गोवा के Pool में मनाई बैचलर पार्टी
परिणति ने एक बयान में कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उस किरदार को निभा रही हूं, जिसे उन्होंने स्क्रीन पर इतने शानदार तरीके से निभाया है. एक लड़की का किरदार, जो खुद से लड़ रही है, उसे निभाना और उसे काबू में रखना यह बताता है कि वह कितनी बेहतरीन अभिनेत्री हैं.”
View this post on Instagram“Make hay (photos) while the sun shines!” 🌼🌈🕶
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on
परिणति ने आगे कहा, “जब कोई कलाकार किसी लोकप्रिय फिल्म की रीमेक में काम करता है तो उसके वास्तविक फिल्म से तुलना की उम्मीद होती है. इसलिए मुझे अहसास हुआ कि दर्शक हमारी फिल्म देखने के बाद वास्तविक फिल्म और मेरी फिल्म के साथ-साथ मेरे और एमिली के किरदार की तुलना भी करेंगे.”
यह फिल्म पाउला हॉकिंस के बेस्टसेलर नोबेल पर आधारित हैं. इसमें एक तलाकशुदा महिला की कहानी बताई गई है.
रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म का निर्देशन रिब्बू दासगुप्ता करेंगे.
(इनपुट आईएनएस)
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.