live

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding : राघव की हुईं परिणीति, होटल में रखी गई लेट नाइट पार्टी

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding : परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में सीक्रेट सगाई की थी. दोनों अब उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए.

Published date india.com Updated: September 24, 2023 6:43 PM IST
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding : राघव की हुईं परिणीति, होटल में रखी गई लेट नाइट पार्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी का जश्न उदयपुर में शुरू हो गया है, कपल की फैमिली और मेहमान राजस्थान के खूबसूरत शहर पहुंच गए.. अपनी शादी से पहले कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक सूफी नाइट होस्ट कर खूब मस्ती की. हालांकि परिणीति अपनी शादी में चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और जीजू निक जोनस को मिस जरूर करेंगी, क्योंकि वो शादी में नहीं आ सके. हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ उदयपुर के द लीला पैलेस में पहुंच थे. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti-Raghav Wedding) ने सीक्रेट तौर पर दिल्ली के एक गुरुद्वारे में अरदास और कीर्तन के बाद सगाई की थी. सभी को पता है कि डेटिंग शुरू करने से पहले वे एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते थे. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ग्रैंड वेडिंग से जुड़े अपडेट के लिए पढ़ें यहां.

Live Updates

  • Sep 24, 2023 6:43 PM IST

    फेरे खत्म होने के बाद अब परिणीति की विदाई हो रही है.

  • Sep 24, 2023 6:41 PM IST

    राघव और परिणीति की शादी संपन्न, सात फेरों के बाद एक-दूजे के हुए RagNeeti. खबर आ रही है कि शादी के बाद परिणीति की विदाई भी हो रही है. इसमें ‘दूल्हे का सहरा’ सॉन्ग प्ले हुआ है.

  • Sep 24, 2023 6:10 PM IST

    डिनर में मेहमानों को एवाकाडो पिज्जा, एवाकाडो रोल्स सर्व होंगे. वहीं, नॉन वेज आइटम में सामन और टूना फिश सर्व होने वाली है.

  • Sep 24, 2023 6:05 PM IST

    दिल्ली के सीएम केजरीवाल साफा पहने नजर आए.

    Image

  • Sep 24, 2023 6:01 PM IST

    शादी के बाद चंडीगढ़ में होगा परिणीति और राघव चड्ढा का पहला रिसेप्शन, बाद में दूसरा दिल्ली में होगा.

  • Sep 24, 2023 6:00 PM IST

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने अपने खास दिन के लिए हाथीदांत रंग की शादी का जोड़ा पहनने का फैसला किया. सेहराबंदी से पहले दूल्हे राघव को आइवरी शेरवानी पहने देखा गया.

  • Sep 24, 2023 5:25 PM IST

    परिणीति और राघव की शादी में नहीं पहुंचे करण जौहर.

  • Sep 24, 2023 5:20 PM IST

    रविवार को उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में पहुंची एक्ट्रेस गीता बसरा ने शेयर की बारातियों के नाव की फोटो.

  • Sep 24, 2023 5:16 PM IST

    जयमाला हो चुकी है और फेरे अभी चल रहे हैं. दुल्हन की विदाई शाम 6.30 बजे रखी गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.