Parineeti Raghav Wedding : शादी के बंधन में बंधे परिणीति और राघव चड्ढा, दोनों परिवारों में जश्न का माहौल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए. फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत की हस्तियों ने नए शादीशुदा जोड़े को दिया आशीर्वाद.

Written by: Akarsh Shukla
Published: September 24, 2023, 6:53 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) और राजनेता-सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी संपन्न हो चुकी है. बीते दिनों दिल्ली में एक प्राइवेट सगाई समारोह के बाद परिणीति और राघव (#RagNeeti) ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की. शादी के बंधन में बंधने के बाद नए शादीशुदा दोड़ी की मंडप से पहले तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. सोशल मीडिया पर लोग जोड़े को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. परिणीति और राघव की शादी में बॉलीवुड और पॉलिटिक्स जगत के बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे. शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह ने भी हिस्सा लिया और न्यूली मैरिड परिणीति-राघव को आशीर्वाद दिया. हालांकि परिणीति की चचेरी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल नहीं हो सकीं, जिसका सभी को दुख है.

फैमिली में जश्न का माहौल

राघव चड्ढा और परिणीति की शादी का जश्‍न शुक्रवार को उदयपुर के द लीला पैलेस में मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुआ, फिर जोड़े ने चूड़ा समारोह की मेजबानी की, जिसके बाद हल्दी और संगीत समारोह हुआ. म्यूजिकल नाइट के कार्यक्रम से कई तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें परिणीति और राघव को सलमान अली और नवराज हंस सहित अन्य लोगों के साथ डांस करते देखा गया. परिणीति और राघव की शादी के लिए काफी टाइट सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई थी. शादी की फोटोज और वीडियोज लीक न हो, इसके लिए मेहमानों से लेकर वहां काम करने वाले कर्मचारियों के कैमरों को टेप किया गया था, इसके बावजूद फंक्शन से कई वीडियो और फोटो सामने आए.

होटल में होगा रिसेप्शन

दोपहर करीब 1 बजे आप सांसद राघव चड्ढा की सेहराबंदी ‘द ताज लेक पैलेस’ में होई, जबकि परिणीति की चूड़ा रस्म द लीला पैलेस में एक साथ आयोजित की गई थी. दोपहर 2:30 बजे के आसपास शाही नाव पर सवार होकर राघव और बाराती पास के होटल लीला तक बारात लेकर पहुंचे, नाव की सजावट में मेवाड़ परंपरा की झलक दिखने को मिली. 3 बजे के आसपास वरमाला की रस्म निभाई गई और लगभग शाम 4 बजे परिणीति और राघव ने फेरे लिए और जन्मों-जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई. अब शाम 6.30 बजे दुल्हन की विदाई के साथ रात 8.30 बजे रिसेप्शन का आयोजन किया गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.