Parineeti Raghav Ki Shadi : 90s की थीम पर होगी परिणीति-राघव की शादी, जानिए फेरे और विदाई का समय

Parineeti Chopra - Raghav Chadha Wedding: द लीला पैलेस होटल में मेहमानों के आने का सिलसिला लगातार जारी है.

Updated: September 24, 2023, 1:06 PM IST
Parineeti Chopra – Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राजनेता-सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज यानी 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कपल ने उदयपुर के द लीला पैलेस होटल को चुना है, जहां मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है. शनिवार शाम म्यूजिक सेरेमनी के बाद होने वाले दूल्हा-दुल्हन और दोनों के परिवारों ने खूब मस्ती की. रविवार को सुबह से ही होटल में शादी की तैयारियों को लेकर हलचल मची हुई है. अगर आप भी परिणीति और राघव की शादी (Parineeti-Raghav Wedding) से पल-पल की अपडेट चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं. इंडियाडॉटकॉम की टीम लगातार परिणीति-राघव की शादी की अपडेट अपने रीडर्स तक पहुंचा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक कपल दोपहर 1 बजे के बाद फेरे ले सकता है.

90s के दिनों की याद में डूबे मेहमान

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक लीला पैलेस होटल में मेहमानों के आने का सिलसिला लगातार जारी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शादी में जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं. इस बीच पता चला है कि शादी में पहुंचे सभी मेहमानों को 90 के दशक की याद दिलाने के लिए मेन्यू में मैगी, चाट काउंटर और कैंडी फ्लॉस काउंटर जैसी चीजें शामिल की गई थी. जो सभी के बचपन का एक खास हिस्सा रही हैं. इसके अलावा हर गेस्ट को व्यक्तिगत संदेश के साथ एक विशेष कैसेट भी दिया गया, जिसे परिणीति ने खुद तैयार किया था.

परिणीति-राघव की शादी आज

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पारंपरिक पंजाबी शादी समारोह आज दोपहर से शुरू हो जाएगा. दोपहर 1 बजे होने वाले दूल्हे राजा की सेहराबंदी की रस्म की जाएगी. जिसके बाद उन्हें सभी ब्लेसिंग देंगे. जिसके बाद 2 बजे राघव चड्ढा शाही नाव पर सवार अपनी बारात लेकर दुल्हन के पास पहुंचेंगे. 3 बजे के आसपास वरमाला की रस्म निभाई जाएगी. 4 बजे के करीब परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंधेंगे. जिसके बाद 6.30 बजे दुल्हन की विदाई की जाएगी. और 8.30 pm रिसेप्शन है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.