Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति और राघव चड्ढा ने किया Umbrella डांस, वीडियो वायरल

Parineeti-Raghav Wedding से जुड़े कई सारी वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं और अब छाते संग दोनों का डांस जमकर वायरल हो रहा है.

Published date india.com Updated: September 26, 2023 12:19 PM IST
Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति और राघव चड्ढा ने किया Umbrella डांस, वीडियो वायरल

Parineeti-Raghav Wedding Update – परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं, इस कपल ने पूरे धूमधाम संग 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाजों से फेरे लिए हैं और एक-दूजे के हो गए हैं. लवबर्ड्स ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी की और अब दिल्ली लौट आए हैं, हालांकि उनकी शादी के जश्न की तस्वीरें आने के बाद, अब अंदर के कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आ रहे हैं. भले ही परिणीति और राघव ने अपनी शादी और उससे जुड़े तमाम फंक्शन्स को काफी प्राइवेट रखा था लेकिन कई सारे खास वीडियो और फोटो लीक हो चुकी हैं और इन्ही में से एक है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का एक छतरी के नीचे डांस करने का प्यारा सा वीडियो.

परिणीति और राघव का छाते वाला डांस

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने शादी से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और इसके साथ ही कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. अब इस कपल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं. सामने आए वीडियो में ये क्यूट कपल को छाता पकड़कर नाचते हुए और सफेद फूलों से सजी सजावट के बीच गलियारे में आते हुए आप देख सकते हैं. ये वीडियो राघव चड्ढा के फैन पेज ने पोस्ट किया है जिसमें राघव और परिणीति एक व्हाइट छतरी लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

रिसेप्शन लुक लीक हो चुका है

90 के दशक की थीम पर बेस्ड प्री-वेडिंग पार्टी और जयमाला, फेरे और विदाई जैसी रस्मों से भरे शादी के बाद, कपल ने रात में एक रिसेप्शन दिया. इससे पहले, उनका रिसेप्शन लुक लीक हो गया था, जिसमें परिणीति एक पिंक साड़ी में मैचिंग चूड़ा और अपनी शादी के गहनों से सजी हुई खूबसूरत लग रही थीं. राघव काले टक्सीडो सूट में डैशिंग लग रहे थे. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी और बाकी रस्मों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जहां पहले संगीत से कपल का लुक आउट हो गया था वहीं अब कपल के वेडिंग डे से डांस और दूसरी रस्मों के वीडियो सामने आ रहे हैं.

ससुराल पहुंची परिणीति चोपड़ा

बता दें कि शादी के बाद परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ अपने ससुराल दिल्ली आ गई हैं. यहां उनका शानदार तरीके से वेलकम किया गया. पीले सूट, पिंक चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने परिणीति चोपड़ा काफी खूबसूरत लग रही थीं. कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस के फैनपेज पर वायरल हो रही है, जिसमें ये कपल घर के अंदर जाते नजर आ रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.