Parineeti Raghav Wedding : नो-फोन पॉलिसी के बावजूद लीक हुईं संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और Video, देखें यहां

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से पूरे महफिल में जोश भर दिया. जिसका वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर कही ट्रेंड कर रही हैं.

Published date india.com Published: September 24, 2023 12:59 PM IST
Parineeti Raghav Wedding : नो-फोन पॉलिसी के बावजूद लीक हुईं संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और Video, देखें यहां

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti-Raghav Wedding) को  हमेशा के लिए एक दूसरे का होने में ज्यादा वक्त नहीं रह गया है. आज 24 सितंबर को आखिरकार दोनों जन्मों-जन्मों के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे. दोनों कपल उदयपुर में अपनी शादी रचाने जा रहे हैं और ऐसे में हर तरफ जश्न का माहौल है. इसके साथ उनके फैंस पल-पल की अपडेट पर नजर रखे हुए हैं और परिणीति को राघव की दुल्हनिया के रूप में देखने के लिए बेताब हैं. वहीं शादी से पहले बीते दिन 23 सितंबर को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में राघव-परिणीति की संगीत और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ. जिसकी कुछ तस्वीरें डीजे नवराज हंस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. संगीत फंक्शन की इस फोटोज में दोनों कपल बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं.

सामने आईं संगीत की झलकियां

परिणीति-राघव के संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से पूरे महफिल में जोश भर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर कही ट्रेंड हो रहा है वीडियो में देख सकते हैं हर कोई जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है. वहीं नवराज हंस द्वारा शेयर की गई राघव-परिणीति की फोटो काफी सुंदर दिख रही है. अपनी संगीत फंक्शन में राघव चड्ढा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वहीं, परिणीति चोपड़ा शिमरी ऑउटफिट के साथ ट्रेंच कोट के पहनी हुई थी, इसके साथ परिणीति स्टेटमेंट ज्वेलरी और मिनिमलिस्टिक लुक के साथ हमेशा की तरह काफी प्यारी लग रही थी.

नवराज हंस ने कही ये बात

परिणीति और राघव की फोटो की शेयर करते हुए नवराज हंस ने कैप्शन में लिखा एक-दूसरे के लिए बने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं. कल रात संगीत समारोह में परफॉर्म करना बेहद खुशी की बात थी. आपको बता दें कि फंक्शन की म्यूजिक लिस्ट से लेकर शाम की सभी तैयारियां परिणीति ने खुद किया था. एंट्री गेट पर सभी मेहमानों के लिए परिणीति द्वारा लिखी खास मैसेज कैसेट भी मौजूद थे और शाम की मेनू में चाट, पॉपकॉर्न, मैगी के साथ और भी बहुत ऑप्शन थे. उनकी शादी शाम 4 बजे के आसपास होने की उम्मीद है, जिसके बाद एक भव्य रिसेप्शन होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.