
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Pawan Singh Flirting With Dhanashree Verma: अमेजन एमएक्स प्लेयर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और साथ ही युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा भी नजर आ रही हैं और इस दौरान दोनों जमकर एक दूसरे से बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. पवन सिंह इस शो में अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में बने हुए हैं और वो लोगों के संग एक दम बिहारी स्टाइल में नजर आ रहे हैं. इसी बीच में पवन सिंह और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की केमिस्ट्री देखने मिल रही है. हालांकि हालिया आए प्रोमो में दोनों को एक दूसरे के संग जबरदस्त फ्लर्ट करते दिखे और इसने फैंस को हैरान कर दिया.
अमेजन एमएक्स प्लेयर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के अब तक कुछ ही एपिसोड सामने आए हैं और हाल ही में इसके 11वें एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है और इस दौरान प्रोमो में दिखता है कि धनश्री, पवन सिंह बाकी कंटेस्टेंट के साथ बैठकर गेम डिस्कस कर रहे हैं. इस दौरान धनश्री पूरी तरह से तैयार नजर आते हैं और वो रेड लिपस्टिक में दिख रही हैं. इसी दौरान पवन सिंह धनश्री से कहते हैं- ‘आपने जो आज होंठ लाली लगाया है न, तो ड्रेस कुछ भी हो, एक बिंदी लगा लीजिए’.
पवन सिंह की ये बात सुनकर धनश्री शरमा जाती हैं और मुस्कुराने लगती हैं. इसके बाद उन्होंने बदले में जवाब में देते हुए कहा कि ‘अगर तीसरे हफ्ते तक हम चार रूके तो आपसे प्रॉमिस करती हूं कि इंडयिन पहनूंगी और फिर साथ में बिंदी भी लगाऊंगी’. धनश्री की ये बातें सुनकर पवन सिंह कहते हैं कि ‘जिस दिन आपने कुछ इंडियन पहना, मैं उस दिन सारे काम छोड़कर इस घर में आऊंगा’. दोनों की ये बाते सुनकर वहां पर बैठे अरबाज पटेल भी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं.
जहां सुपरस्टार पवन सिंग की दो शादियां हो चुकी हैं और उनकी दूसरी शादी भी तलाक की तरफ बढ़ रही है और शो में एक्टर ने बताया था कि कोर्ट में इसे लेकर केस चल रहा है. वहीं धनश्री के हाल ही में उनके पति और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के संग हाल ही में तलाक हुआ है. इसपर जमकर विवाद हुआ था, हालांकि अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.