
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
Payal Rohatgi and Sangram Singh Divorce: पायल रोहतगी और उनके पति संग्राम सिंह के तलाक की खबरें चर्चा में हैं. पायल ने हाल ही में अपने पति की कंपनी संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से इस्तीफा दे दिया है, जिससे इन अटकलों को और हवा मिली है. वो इस कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं. हालांकि इस्तीफे में एक्ट्रेस ने अपने पर्सनल रीज़न का हवाला दिया है लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था.
पायल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इसकी सूचना दी और कैप्शन में लिखा- कभी-कभी शांति दूरी जैसी लगती है. मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन कंपनी से डायरेक्टर पद से रिज़ाइन कर रही हूं. कृपा करके मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए.
पायल और संग्राम का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले भी पायल और संग्राम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दोनों किसी बात पर लड़ते नज़र आ रहे थे. इसके बाद ही लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि दोनों के बीच बन नहीं रही है. वीडियो में पायल को कहते हुए सुना गया कि तुम लोगों को महिलाओं के बात करने की तमीज़ नहीं है. पायल ने कहा कि तुम और तुम्हारे परिवारवाले पुराने ख्यालात के हैं. इस वीडियो में पायल ने संग्राम पर आरोप लगाया था कि वे उन्हें मां न बनने को लेकर ताना देते हैं और उनके परिवार में महिलाओं के लिए अच्छी सोच नहीं रखते.
बता दें, हालांकि, पायल और संग्राम दोनों ने अभी तक तलाक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पायल और संग्राम की शादी 9 जुलाई 2022 को हुई थी. इससे पहले वो कई साल रिलेशनशिप में रहे थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.