
Pooja Batra
पत्रकारिता में 17 साल से अधिक का अनुभव. भारतीय विद्या भवन में अध्यापन से करियर की शुरूआत. इसके बाद कई प्रोडेक्शन हाउस में काम किया. एंटरटेनमेंट, सक्सेस स्टोरीज़ प्रोग्राम. ग्राफिक्स. ... और पढ़ें
अक्षय कुमार, अनुपम खेर, हिमानी शिवपुरी, और कई अन्य राजनीतिक हस्तियों ने नम आंखों से शोक व्यक्त किया है.अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की है.पीएम नरेंद्र मोदी गोवर्धन असरानी के निधन से बहुत दुखी हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर लिखा, “गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं… एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया.भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा.उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.”
पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी ने भी एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है.
Deeply saddened by the passing of Shri Govardhan Asrani Ji. A gifted entertainer and a truly versatile artist, he entertained audiences across generations. He particularly added joy and laughter to countless lives through his unforgettable performances. His contribution to Indian…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2025
गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अभिनेता असरानी जी का निधन अत्यंत दुःखद है.उन्होंने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई… भगवान उन्हें शांति दे और परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति.”
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी एक्टर के निधन पर दुख व्यक्त किया है.उनका कहना है कि गोवर्धन असरानी की मौत भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है और बॉलीवुड ने एक बड़ा अनमोल रत्न खो दिया.उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है.उनकी अदाकारी ने दशकों तक लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है.”
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी गोवर्धन असरानी को याद किया है और उन्हें कॉमेडी की दुनिया का किंग बताया है.उन्होंने लिखा, “अपनी एक्टिंग की कला से दशकों से देशवासियों का मनोरंजन करने वाले गोवर्धन असरानी के देहांत की दुखद ख़बर मिली.प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें.”
बता दें कि गोवर्धन असरानी काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीते 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.एक्टर उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे.अपने करियर में उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कॉमेडी के क्षेत्र में अपनी व्यापक पहचान बनाई.उन्होंने ‘गुड्डी’ से फिल्मों में कदम रखा, लेकिन उनके चेहरे की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में कमर्शियल एक्टर नहीं माना गया, हालांकि अपनी मेहनत से उन्होंने कई आइकॉनिक रोल किए.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.