'झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस', ‘धुरंधर’- ‘केरल स्टोरी’- ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र कर PM Modi ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘धुरंधर’, ‘केरल स्टोरी’ और ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष झूठा नैरेटिव फैलाकर सच्चाई को दबाने की कोशिश करता है.
Modi vs Congress
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झूठ फैलाने में माहिर हैं और देश को गुमराह करने का काम करते हैं.
देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने हालिया संबोधन में धुरंधर’, The Kerala Story और The Kashmir Files का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है. धुरंधर’, केरल स्टोरी’ व कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र कर कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, लगाया झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप
सहयोगी दल झूठ फैलाने में माहिर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झूठ फैलाने में माहिर हैं और देश को गुमराह करने का काम करते हैं.
धुरंधर’, द केरल स्टोरी’ और द कश्मीर फाइल्स’
पीएम मोदी ने खासतौर पर तीन फिल्मों धुरंधर’, द केरल स्टोरी’ और द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर विपक्ष पर झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “जब द केरल स्टोरी’ आई, तो इन्होंने कहा सब झूठ है. जब द कश्मीर फाइल्स’ आई, तो इन्होंने कहा सब झूठ है. जब धुरंधर’ फिल्म आई, तो इन्होंने कहा सब झूठ है और ये झूठ बोलने में माहिर हैं.”
कांग्रेस पार्टी हर मुद्दे पर झूठ बोलती है?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत उसके सहयोगी दल हर मुद्दे पर झूठ बोलते हैं. उन्होंने कहा, “इनका काम ही झूठ फैलाना है. ये लोग झूठ फैलाने का कारोबार चला रहे हैं. सीएए के बारे में झूठ, यूसीसी के बारे में झूठ और इन फिल्मों के बारे में झूठ.”
सीएए का दिया उदाहरण
पीएम मोदी ने सीएए का उदाहरण देते हुए कहा कि जब नागरिकता संशोधन कानून लाया गया तो विपक्ष ने देश को डराने की कोशिश की लेकिन आज सीएए लागू हो चुका है और देश को कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुए बताया कि यह गोवा में दशकों से लागू है और वहां कोई समस्या नहीं है.
हर अच्छे काम का विरोध करता है विपक्ष
रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है और उसके बारे में झूठ फैलाता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये पार्टियां देश को गुमराह करने का काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि दर्शक इन फिल्मों को अच्छी तरह समझ रहे हैं और विपक्ष के झूठ को पहचान रहे हैं. उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे देश को गुमराह करना बंद करें.
इन फिल्मों में है मजबूत राष्ट्रवाद
धुरंधर: द रिवेंज’ राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों पर आधारित फिल्म है, जिसमें मजबूत राष्ट्रवाद है. द कश्मीर फाइल्स’ 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और हिंसा की सच्ची कहानी दिखाती है. वहीं द केरल स्टोरी’ केरल की उन महिलाओं की कहानी है जिन्हें चरमपंथी संगठनों में भर्ती किया गया. इन तीनों फिल्मों को रिलीज के बाद कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों की तरफ से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें