Dream Girl 2 Trailer : तन्हा मर्दों के दिलों से खेलने फिर लौटी 'पूजा', यहां देखें आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर

Dream Girl 2 Trailer : 'ड्रीम गर्ल 2' में राजपाल यादव, अन्नू कपूर, असरानी, मनोज जोशी और परेश रावल समेत कई दिग्गज कॉमेडी एक्टर नजर आएंगे.

Published date india.com Published: August 1, 2023 8:24 PM IST
Dream Girl 2 Trailer : तन्हा मर्दों के दिलों से खेलने फिर लौटी 'पूजा', यहां देखें आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर

Dream Girl 2 Trailer : बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फैंस के इंतजार को और न बढ़ाते हुए मंगलवार की रात मेकर्स ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ का ट्रेलर जारी कर दिया, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई. ट्रेलर में पहली ‘ड्रीम गर्ल’ की तरह ही अन्नू कपूर और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक बार फिर बाप-बेटे की जोड़ी में नजर आएंगे, लेकिन इस बार फिल्म में आपको नुसरत भरूचा की जगह अनन्या पांडे नजर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. फिल्म में परेश रावल भी मुख्य किरदार में हैं, जो अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर अपलोड किए जाने के बाद से ट्रेलर इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहा है.

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आयुष्मान अपने ‘पूजा’ अवतार को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं. इस बार वो न सिर्फ ‘पूजा’ को आवाज दे रहे हैं बल्कि उन्हीं की तरह तैयार भी हुए हैं. एक बार फिर, वो पूजा बनकर कई मर्दों के साथ उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने और बेवकूफ बनाने वाले हैं. हालांकि इस काम के लिए आयुष्मान बहुत मजबूर हैं, क्योंकि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे से शादी करनी हैं. मनोज जोशी फिल्म में अनन्या पांडे के पिता का किरदार निभा रहे हैं. जो आयुष्मान के सामने शर्त रखते हैं कि अगर उन्हें उनकी बेटी से शादी करनी है तो एक अच्छी नौकरी और अकाउंट में 25 लाख रुपये हो जाने के बाद ही शादी की बात करें.

ट्रेलर में राजपाल यादव, अन्नू कपूर, असरानी, मनोज जोशी और परेश रावल समेत कई दिग्गज कॉमेडी एक्टर नजर आते हैं. अन्नू कपूर तो आयुष्मान की छाती पर वैक्सिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में अनन्या आयुष्मान के मेल अवतार के साथ रोमांस करती भी नजर आ रही हैं. ‘ड्रीम गर्ल 2’ 2019 की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की सीक्वल है, जिसमें आयुष्मान एक कॉल सेंटर में ‘पूजा’ नाम की लड़की की आवाज निकालकर सिंगल लड़कों और आदमियों का दिल बहलाते थे. पहली ‘ड्रीम गर्ल’ में नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज और अभिषेक बनर्जी नजर आए थे. इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया और एक ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. मेकर्स को ‘ड्रीम गर्ल 2’ से भी ऐसी ही सक्सेस की उम्मीद है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.