नई दिल्ली. मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा के लोकप्रिय टीवी शो के ऑफ-एयर होने के बाद अगर आप छोटे पर्दे पर कॉमेडी-शो को मिस कर रहे हैं, तो आपके इंतजार की घड़ियां जल्द ही खत्म होने वाली है. जी हां, बॉलीवुड अदाकारा अर्चना पूरन सिंह और एक्टर सोहेल खान का चर्चित कॉमेडी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ (Comedy Circus) एक बार फिर से आने वाला है. अगले महीने यानी सितंबर के दूसरे हफ्ते से ‘कॉमेडी सर्कस’ के नए सीजन की शुरुआत होगी. इस शो में भी अर्चना पूरन सिंह और सोहेल खान जज की भूमिका में होंगे. खबर है कि इस शो का नया सीजन का प्रसारण समय वही रहेगा, जिस समय पर यह पहले टेलीकास्ट होता था. इस बार ‘कॉमेडी सर्कस’ को होस्ट करने का मौका पोलैंड की एंकर जोआना रोबाक्ज्वेस्का को मिलेगा. इस शो से जुड़े निकुल देसाई ने हाल ही में सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट में खुलासा किया था, ‘सभी कॉमेडी-शो का बाप, कॉमेडी सर्कस एक बार फिर आ रहा है 15 सितंबर से रात 9.30 बजे से.’
‘दस का दम’ की जगह होगा प्रसारण
कॉमेडी सर्कस पहले भी दर्शकों का चहेता प्रोग्राम रहा है. कॉमेडी सर्कस से कई ऐसे स्टार निकले हैं जिन्होंने टेलीविजन के कई चैनलों पर स्टैंड-अप कॉमेडी में काफी शोहरत पाई है. जाहिर है, शो की इसी लोकप्रियता को देखते हुए इसके नए सीजन के लाने की घोषणा की गई है. साथ ही दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इसके प्रसारण का समय भी प्राइम-टाइम में रखा गया है. बताया जा रहा है कि ‘कॉमेडी सर्कस’ का नया शो, अभी चल रहे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के चर्चित क्विज-शो, ‘दस का दम’ की जगह लेगा. यानी रात 9.30 बजे के टाइम-स्लॉट में कॉमेडी सर्कस एक बार फिर आपको गुदगुदाएगा. बताया गया है कि कॉमेडी सर्कस के नए सीजन में इस बार टीवी सेलिब्रिटी, कॉमेडियंस और कई नए चेहरे दिख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.