जब प्राजक्ता कोली के मां-पापा ने घर खर्च के लिए तोड़ा गुल्लक, चलानी पड़ी थी टैक्सी

Prajakta Koli Recall Struggle: एक्ट्रेस और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने उस दौर को याद किया है जब उनके माता-पिता के पास घर खर्च के लिए पैसे नहीं थे.

Published date india.com Published: February 10, 2025 10:30 AM IST
जब प्राजक्ता कोली के मां-पापा ने घर खर्च के लिए तोड़ा गुल्लक, चलानी पड़ी थी टैक्सी

Prajakta Koli Recall Struggle: एक्ट्रेस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने हाल ही में अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया है जिसमें उनके माता-पिता ने उनसे घर का खर्च चलाने के लिए उनसे उनका गुल्लक तोड़ने को कहा था. इस बारे में प्राजक्ता ने बता करते हुए कहा कि उनके माता-पिता मनोज कोली और अर्चना कोली जब आर्थिक संकट से जुगर रहे थे तो उनके पास इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं था. ऐसे में हाल ही में Yuvaa यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए प्राजक्ता रो पड़ीं और उन्होंने अपने पिता से पूछा कि क्या उनके लिए उस स्थिति को संभालना मुश्किल था

माता-पिता ने पैसों के लिए मेरा गुल्लक तोड़ा

प्राजक्ता ने कहा, ‘मुझे याद है जब मैं 12 साल की थी. मैं स्कूल या ट्यूशन से वापस आती थी तो मम्मी, पापा ने मुझे प्यार से बिठाया और मुझे वह समय याद है क्योंकि जिस तरह से उन्होंने मुझसे बात की थी, मुझे लगभग ऐसा लग रहा था कि मैं बड़ी हो गई हूं. उन्होंने कहा, ‘आबू, हम इस महीने थोड़ा संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए हमें आपका गुल्लक तोड़ना होगा. यह अब मेरे लिए बहुत भावनात्मक है, लेकिन मुझे यह घटना दुखद के रूप में याद नहीं है. अब मैं शायद उस उम्र में हूं जब आपने मुझसे यह पूछा था, ‘क्या यह कठिन था?’

घर चलाने के टैक्सी चलाई

प्राजक्ता के पिता ने इसके बाद कहा कि हां…उस समय, मैं एक मल्टी-लेवल मार्केटिंग कंपनी में काम कर रहा था. उस समय भारत में एक नया चलन था. उस समय, 1999-2000 में, मैंने उस कंपनी में बहुत पैसा लगाया, लगभग ₹11 लाख, मेरी सारी बचत और कंपनी दिवालिया हो गई. उसके बाद, मैं खाली हो गया…उस समय मैंने टैक्सी चलाई, कुछ भी काम नहीं कर रहा था, मेरे पास घर पर मासिक खर्चों के लिए पैसे नहीं थे. मैंने रिश्तेदारों और दोस्तों से मदद लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहीं मिला. मेरा आखिरी विकल्प आपके गुल्लक को तोड़ना था और उस राशि से हमें उस महीने के खर्चों में मदद मिली, मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि हम प्राजक्ता के सहयोग से अपने परिवार को चलाने में मदद करने लगे.’

मुस्लिम परिवार में जन्मी लेकिन हिंदू धर्म मानती है ये एक्ट्रेस, जानें क्यों ताउम्र नहीं की शादी 9

प्राजक्ता का ऐसा रहा है करियर

प्राजक्ता ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में आरजे के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया और अपना यूट्यूब चैनल मोस्टलीसेन लॉन्च किया. 2020 में, उन्होंने एक लघु फिल्म, ख्याली पुलाव रिलीज़ की और प्राजक्ता ने नेटफ्लिक्स सीरीज़ मिसमैच्ड (2020) में अभिनय किया हैर वेब सीरीज़ का सीज़न दो 2022 में प्रसारित हुआ, जबकि सीज़न तीन का प्रीमियर 2024 में हुआ था और वो फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.